मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा समस्या भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

वीसीएन टाइम्स
9 Min Read
मेष 
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखा के लिए रहेगा। आपका कोई विशेष दायित्व पूरा हो सकता है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से  खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
वृष 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखनी होगी। स्वास्थ्य में यदि आपको कोई समस्या उत्पन्न हो रही थी, तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। आप संतान के लिए अपने कुछ पुराने रीति रिवाज को छोड़कर नए को अपना सकते हैं, लेकिन आपकी कोई बात परिवार के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपका कोई संम्पति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमे आपको परेशानी होगी। आप अपने आर्थिक स्थिति में  गिरावट महसूस करेंगे, उसके कारण आपको निर्णय लेने के लिए भी सोच विचार कर सकते हैं। जो लोग शेयर मार्केट में धन का निवेश करते हैं, वह  किसी अनुभवी व्यक्तियो के सलाह मश्वरे से आगे बढ़े। आप परिवार के सदस्यों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें।आपका कोई पुराना लेनदेन आज पूरा हो सकता है।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के करियर में आपको उछाल देखने को मिलेगा। आपको यदि कोई चिंता थी, तो वह भी काफी हद तक कम होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, इसलिए अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तब वह भी  आपको आसानी से मिल जाएगी।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *