बुढ़ापा मौज में… 210 रुपये करें जमा, 5000 हर महीने पेंशन की गारंटी, 5 करोड़ लोग जुड़े

वीसीएन टाइम्स
4 Min Read

रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ा सहारा पेंशन ही होती है, इस उद्देश्य से Atal Pension Scheme में इन्वेस्टमेंट फायदे का सौदा है. आप हर महीने अपने हिसाब से एक छोटी-सी राशि जमाकर रिटायमेंट के बाद 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक मासिक पेंशन का लाभ ले सकते हैं.

हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचाने (Saving) की कोशिश करता है और उसे ऐसी जगह पर निवेश (Investment) करना चाहता है, जिससे बुढ़ापे में उसे वित्तीय संकट से नहीं जूझना पड़े. आज बाजार में कई तरह के रिटायरमेंच प्लान मौजूद है, लेकिन इनमें सरकार की APY यानी अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojna) खासी लोकलोकप्रिय है. 60 के बाद ठाठ से जीने के लिए ये योजना बेहतर है, जिसमें आप छोटी सी रकम हर महीने जमा करने पर गारंटेड पेंशन (Pension) की गारंटी मिलती है.

स्कीम से जुड़े 5 करोड़ से ज्यादा लोग
रिटायरमेंट प्लान के तौर पर लोकप्रिय अटल पेंशन योजना () की शुरुआत साल 2015-16 में की गई थी. इसे नौकरपेशा लोगों को रिटायरमेंट के बाद नियमित आय मुहैया कराने के उद्देश्य से स्टार्ट किया गया था. यही इस योजना का सबसे प्रमुख लाभ है कि वैसे लोग, जो किसी भी तरह की सरकारीपेंशन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. इनमें निवेश करते हुए अपने लिए नियमित आय पक्की कर सकते हैं. इस योजना के फायदों के चलते लोग इसके प्रति खासे आकर्षित रहे हैं, इसका अंदाजा APY Scheme के सब्सक्राइबर्स की बढ़ती संख्या को देखकर लगाया जा सकता है. अब तक इस स्कीम से 5 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं.

रिटायमेंट के बाद पेंशन की नो टेंशन
बुढ़ापे में सबसे बड़ा सहारा पेंशन ही होती है, इस उद्देश्य से अटल पेंशन योजना (Atal Pension Scheme) में इन्वेस्टमेंट करना फायदे का सौदा है. आप हर महीने अपने हिसाब से एक छोटी-सी राशि जमाकर रिटायमेंट के बाद 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक मासिकपेंशन का लाभ ले सकते हैं. इसमें निवेश के लिए 18 से 40 साल की आयुसीमा निर्धारित है. हर महीने 5,000 रुपये की पेंशन पाने के लिए आपको APY Scheme में हर महीने आपको APY Scheme में हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा.

18 से 40 साल तय की गई है उम्र सीमा
इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आवश्यक योग्यता की बात करें को. व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए. आवेदक कीउम्र 18-40 साल के बीच होनी चाहिए. उसके पास एक वैध बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक हो. इसके अलावा आवेदक पास एक मोबाइल नंबर हो. पहले से अटल पेंशन का लाभार्थी न हो. इसमें न्यूनतम अंशदान की अवधि 20 वर्ष तय की गई है.

बीते साल सरकार ने किया था बदलाव
सरकार नेपिछले महीने इस स्कीम के नियम में बदलाव किया था. सरकार के नए नियम के अनुसार इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले लोग(Taxpayers) इस स्कीम का फायदा नहीं उठा सकते हैं. 1 अक्टूबर 2022 से ये बदलाव लागू किया जा चुका है. अटल पेंशन योजना में निवेश करने वालों को इनकम टैक्स छूट का प्रावधान है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *