रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी की दबिश देखने को मिल रही है। प्रदेश में कई बड़े अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी छापा मार चुकी है। ईडी की टीम ने अब एक हॉस्पिटल संचालक के यहां छापा मारा है। देवेंद्रनगर स्थित जुबेस्ता अस्पताल और उसके संचालक डॉ. एआर दल्ला के घर पर यह कार्रवाई चल रही है।
सीआरपीएफ के जवान पूरे घर की घेरेबंदी कर रखे हैं। घर के किसी सदस्य से बाहर संवाद नहीं करने दिया जा रहा है। विस्तृत जानकारी और नहीं मिल पायी है। गौरतलब है कि डॉ दल्ला एक समय राज्य सिकलसेल संस्थान में भी सक्रिय थे। डी एम एफ की राशि सिकलसेल संस्थान में भी उपयोग की गई है। मालूम हो ईडी इन दिनों डीएमएफ घोटाले की भी जांच कर रही है।