डेढ़ साल मासूम की बेटी और पत्नी को जिन्दा जलाकर, स्वयं फांसी का फंदा बनाकर झूल गया

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायगढ़- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कमतरा में बीती रात को पति ने अपनी पत्नी और डेढ़ साल मासूम की बेटी को जिंदा जला दिया। फिर खुद भी घर से थोड़ी दूर जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी आज तब हुई जब ग्रामीनो ने सुरेश गुप्ता का जला हुआ घर देखा. तब गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही TI राम किंकर यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. घर के अंदर जाने पर  दो जले हुए शव दिखे ग्रामीणों ने बताया कि शव चांदनी और उसकी बेटी का है। इसी बीच पुलिस को सुरेश गुप्ता की बाडी एक पेड़ में रस्सी के  फंदे में लटकने की जानकारी मिली.
घटनास्थल पर फॉरेंसिक विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं पुलिस का मानना है कि सुरेश गुप्ता ने पत्नी और बेटी को जिंदा जलाकर स्वयं फांसी का फंदा बनाकर झूल गया.. दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है.घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *