टेबल टेनिस प्रतियोगिता : निखिल, संजय, स्टीफन, रविशंकर, ओबेराय, दिव्या, रेणुका, ईरा पंत बने विजेता

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के तत्वावधान में बिलासपुर जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल रायपुर में आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2023 संपन्न हुई। जिसमें निखिल बानी, संजय दुबे, शेन स्टीफन, के. रविशंकर, एच.के. ओबेराय (पुरुष वर्ग) तथा दिव्या आमदे, रेणुका सुब्बा, सुश्री ईरा पंत (महिला वर्ग) विजेता बने।

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव श्री प्रेमराज जाचक ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर जिला टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष जी.आर. मोहन ने किया। विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी पंकज शुक्ला थे। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव श्री प्रदीप जोशी, छत्तीसगढ़ वेटरंस टेबल टेनिस समिति के चेयरमेन श्री प्रदीप जनवदे, छत्तीसगढ़ वेटरंस टेबल टेनिस समिति केसचिव श्री प्रेमराज जाचक एवं श्री विनय बैसवाड़े उपस्थित थे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर श्री प्रवीण निरापुरे एवं सहायक मुख्य निर्णायक श्री प्रणय चौहान थे। उपरोक्त जानकारी विनय बैसवाड़े ने दी।

इस प्रतियोगिता के परिणाम
पुरुष एकल (आयु वर्ग 40) – विजेता – निखिल बानी (रायपुर), उपविजेता – शैलेश डागा (रायपुर) 2-1, तृतीय – रजनीश ओबेराय (दुर्ग)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 50) – विजेता – संजय दुबे (बिलासपुर), उपविजेता – संजय लहेजा (बिलासपुर) 2-0, तृतीय – राजेश लुनिया (रायपुर) पुरुष एकल (आयु वर्ग 60) – विजेता – शेन स्टीफन (रायपुर), उपविजेता- एस. व्ही. पेंढारकर (रायपुर महानगर) 2-1 , तृतीय – पवन सादीजा (रायपुर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 65) – विजेता – के. रविशंकर (बिलासपुर), उपविजेता – पी.एन.मजुमदार (कोरिया) 2-1, तृतीय – खडग बहादुर सिंह (रायपुर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 75) – विजेता – एच. के. ओबेराय (दुर्ग), उपविजेता- भरत अग्रवाल (रायपुर) 2-0, तृतीय – एच. डी. चौधरी (राजनांदगांव)
महिला एकल (आयु वर्ग 40) – विजेता – सुश्री दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), उपविजेता – सुश्री शिखा खांडे (बिलासपुर), तृतीय – सुश्री स्वाति बांठिया (रायपुर) (नोट- इसमें तीनों खिलाडिय़ों के मध्य टाई से स्थान निर्धारित हुआ)
महिला एकल (आयु वर्ग 50) – विजेता – सुश्री रेणुका सुब्बा (रायपुर), उपविजेता – सुश्री प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर) 2-0, तृतीय – सुश्री प्रभा सेठिया (राजनांदगांव)

महिला एकल (आयु वर्ग 65) – विजेता – सुश्री ईरा पंत (रायपुर), उपविजेता- सुश्री शरबरी मोइत्रा (बिलासपुर) 2-0, तृतीय – सुश्री गौरी डे (बिलासपुर) (नोट- इसमें तीनों खिलाडिय़ों के मध्य टाई से स्थान निर्धारित हुआ)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *