तिल्दा नेवरा में भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेट्री-चंड्र को लेकर शहर में धूम मची हुई है.. सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल का जन्म उत्सव कल 30 मार्च को सिंधियत दिवस के रूप में मनाया जाएगा.. इस पर्व को लेकर सिंधी समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है..पिछले 7 दिनों से झूलेलाल मंदिर में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार की शाम महिला मंडल के नेतृत्व में महिलाओं के द्वारा विशाल बाइक रैली निकाली गई।
सत्कार महिला मंडल के नेतृत्व में झूलेलाल मंदिर से निकली गई बाइक रैली संत कंवर रामचौक से होकर स्टेशन चौक, दीनदयाल चौक, हेमू कॉलानी चौक होते हुए, कपड़ा मार्केट. गुरु नानक चौक, अग्रसेन चौक, सुभाष चौक होकर झूलेलाल मंदिर में पहुंचकर रैली का समापन हुआ। इस बीच रैली का स्टेशन चौक. हेमू कालानी चौक. गुरु नानक चौक पर समाज के विभिन्न संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया साथ ही शरबत एवं मिष्ठान का वितरण किया गया… रैली में महिलाएं आयोलाल- झूलेलाल, का जयकारा लगाते हुए चल रही थी ..हाथों में केसरिया रंग के बीच झूलेलाल भगवान की लगी फोटो वाले झंडे लेकर चल रही महिलाए बीच रेली को रोककर सिन्धी निर्त्य करते चल रही थी .
रैली के आगे एक रथ नमा मेटाडोर में भगवान झूलेलाल की मूर्ति रखी हुई थी.. रैली इतनी भव्यती की जहां से यह रैली निकाली वहां लोग खड़े होकर कहते रहे वह क्या रैली है..सत्कार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता चंदानी ने कहां कि सिंधी समाज पर भगवान झूलेलाल की सदैव कृपा रही है और आज हमारी यह रैली सिंधी समाज की एकता प्रतीक है। रैली में अनीता हरिरामानी,संजना वरलयानी,काजल भिखवानी,पलक,भिखवानी मोहिनी खुबवानी, कशिश थावरानी, सरू जैसवानी माही खत्री ,भूमि कोटवानी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई,
रविवार सुबह 10 बजे सिंधी समाज के युवाओं के द्वारा झूलेलाल मंदिर से बाइक रैली निकाली जाएगी, सुबह झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल की विशेष पूजा अर्चना होगी दोपहर को आम लंगर होगा शाम को भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी