Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आठ सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। एक माह के भीतर यह उनका दूसरा दौरा है।
छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियों को देखते हुए बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। आठ सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राजनांदगांव पहुंच रहे हैं। वे किसानों और महिलाओं से संवाद करेंगे। बीते एक माह में खरगे का यह दूसरा दौरा है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सितंबर माह में फिर राज्य के दौरे पर आएंगे। जबकि दो सितंबर को राहुल गांधी और 19 सितम्बर को केसी वेणुगोपाल फिर भी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे।