आटो में सवारी बनकर बैठे 4 युवको ने. चाकू अड़ाकर चालक से की लूट..

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायपुर के माना इलाके में एक ऑटो ड्राइवर के साथ 24 सौ रुपए और स्मार्टफोन की लूट का मामला सामने आया है। चार युवक सवारी बनकर ऑटो में सवार होकर वारदात को अंजाम दिया है। माना कॉलोनी के रहने वाले ऑटो ड्राइवर राजू बर्मन ने पुलिस को बताया कि वो गुरुवार की रात 8 बजे के करीब सवारी लेकर तूता गया हुआ था। वहां से वापस लौट रहा था तो चार युवकों ने उसे कार्डनिल वॉरियर्स स्कूल के पास छोड़ने के लिए कहा। तीन युवक ऑटो में पीछे बैठे थे और एक सामने बैठा था। जब वे स्कूल के पास पहुंचे। तो उन्होंने किराया देने से मना कर दिया।

इसी दौरान एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और ऑटो चालक के ऊपर अड़ा दिया। फिर उन्होंने पैसों की मांग की। ऑटो चालक की जेब में रखा 24 सौ रुपये और नया स्मार्ट फोन लूटकर चारों फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *