अलविदा 2024.. कभी खुशी -कभी गम, इन बातों के लिए याद रखेंगे हम!

वीसीएन टाइम्स
4 Min Read

2025 के नए साल का आगाज हो गया है. जैसे ही रात के 12 बजे हिंदुस्तान ने 2025 का स्वागत और 2024 की विदाई कर दी. दुनिया के अलग अलग कोनों में लोगों ने 2024को विदाई दी और अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मनाया.अलविदा 2024.  को पीछे मुड़कर देखे तो .कभी ख़ुशी कभी गम,इन बातों के लिए याद रखेगे हम .

हर साल की तरह 2024 भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा (Year Ender 2024). साल 2024 की राजनीति, खेल, विज्ञान, फिल्म, कला, क्राइम और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं पर एक सरसरी निगाह डालते हैं.

बात अगर राजनीति की करें तो इस साल मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता पर अपना कब्जा जमाया. महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड जैसे राज्यों में पार्टियां अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रहीं. दूसरी ओर ओडिशा में बड़ा फेरबदल हो गया. अनुच्छेद 370 का दर्जा हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में पहला चुनाव हुआ और उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री बने.

इस साल देश के कई दिग्गज व्यक्तियों ने हमें अलविदा कह दिया. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया. उद्योगपति रतन टाटा, शशि रुइया, राजनीतिज्ञ सुशील कुमार मोदी दुनिया को अलविदा कह गए.

बात करें खेल कि तो इस साल टीम इंडिया टी 20 की वर्ल्ड चैंपियन बनी.

साल 2024 में प्राकृतिक आपदाओं ने भी भारी नुकसान पहुंचाया. इस साल कई स्थानों को कुदरत के कहर का सामना करना पड़ा. जनवरी में आए टोक्यो में 7.8 तीव्रता का भूकंप ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया. इस घटना में कई लोग बेघर हो गए. हजारों की जान चली गई.

जून 2024 तक कई देशों में मंकीपॉक्स के लाखों मामले दर्ज किए गए. मंकीपॉक्स के कारण लगभग 208 लोगों की मौत हो गई. WHO ने इसे महामारी घोषित कर दिया था.

वहीं जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियरों का पिघलना, समुद्र स्तर में वृद्धि और प्राकृतिक आपदाओं ने अपना कहर बरपाया.

साल 2024 में कई देशों में युद्ध और संघर्ष जारी रहे. यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष भी जारी है, जिसमें हजारों लोग मारे गए. सीरिया और यमन हो या इजरायल और हमास, इनके बीच भी युद्ध जारी है.

बात करें फिल्मों की तो लोगों ने बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों को काफी पसंद किया. वहीं दर्शकों के बीच साउथ सिनेमा का काफी क्रेज बढ़ा है. साउथ कुछ ऐसी फिल्में भी आई जो बॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं.

हेडलाइन..

मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार केंद्र में बनाई सरकार

साल 2024 में कई देशों में युद्ध और संघर्ष जारी रहे

बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों को काफी पसंद किया गया

साल 2024 में प्राकृतिक आपदाओं ने भी भारी नुकसान पहुंचाया.

[थम]अलविदा 2024..कभी ख़ुशी कभी गम,इन बातों के लाए याद रखेगे हम .

2025 के नए साल का आगाज हो गया है. जैसे ही रात के 12 बजे हिंदुस्तान ने 2025 का स्वागत और 2024 की विदाई कर दी. दुनिया के अलग अलग कोनों में लोगों ने 2024को विदाई दी और अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मनाया. दुनियाभर में दिखा उत्सव का माहौल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *