राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, स्वामीनाथन को दिया भारत रत्न सम्मान, कल आडवाणी को मिलेगा

0
88

नई दिल्ली: भारत की राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 शख्सियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इसमें दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर भी शामिल हैं।
कुल सात मिनट के समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की तरफ से उनके पुत्र पीवी प्रभाकर ने, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की तरफ से उनके पौत्र जयंत चौधरी और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन की तरफ से उनकी पुत्री डॉ.नित्या राव ने सम्मान ग्रहण किया। स्वामीनाथन को भारत में ‘हरित क्रांति’ लाने के लिए जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here