मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड पर, विधासभा बजट सत्र में प्रश्नकाल शुरू होते ही हंगामा

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधासभा बजट सत्र में प्रश्नकाल शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. कांग्रेस विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड पर हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि जैसे ही कोई कांग्रेस विधायक, विधानसभा में किसी समस्या को लेकर सवाल करता है तो ईडी उसके घर पहुंच जाती है. कांग्रेस विधायकों ने ईडी से डराना बंद करो के नारे लगाए. प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेसियों के हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कांग्रेस विधायकों को प्रश्नकाल चलाने को कहा. लेकिन कांग्रेस विधायक नहीं मानें और नारेबाजी करने लगे.नारेबाजी के बाद भी विधानसभा में प्रश्न काल चला रहा। अन्य दिनों की तरह आज भी भाजपा विधायकों ने अपने ही मंत्री को घेराऔर अपने प्रश्नों का उतर मागा।

हंगामा और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस विधायक वेल तक पहुंच गए. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विपक्षी कांग्रेसी विधायकों को निलंबित कर दिया और सदन से बाहर जाने को कहा. इसके बाद भी कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी लगातार जारी रही.

सदन में कांग्रेसियों की लगातार नारेबाजी को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने हंगामा कर रहे विधायकों को सदन से बाहर जाने के कहा लेकिन कोई भी विधायक सदन से बाहर नहीं गए और भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाते रहे. इस बीच सदन में प्रश्नकाल शुरू हुआ. हंगामे के बीच ही विधायक सवाल करने लगे. जिसका संबंधित विधायकों ने जवाब दिया. हंगामे के बीच प्रश्नकाल चलता रहा. जिसके बाद 11 बजकर 37 मिनट पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया.विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि कोरबा में कोयला का पैसे खाए हो तो अब ईडी की कार्रवाई से डर क्यों लग रहा है.उधर भूपेश बघेल के घर चल रही एड की कार्यवाही को कांग्रेस विधायकों ने लोकतंत्र की हत्या

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *