प्राथमिक सूचना में भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से चार किलोमीटर के दायरे में बताया गया है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 बताई जा रही है
उत्तरी छत्तीसगढ़ में सोमवार शाम करीब 8.04 बजे भूकंप के जोरदार झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 बताई गई है। वहीं करीब 25 मिनट बाद 8.26 बजे भूकंप का दूसर झटका फिर से आया। आफ्टरशॉक की तीव्रता भी 3.8 था। एक के बाद एक दो भूकंप के झटकों से लोग सहम गए और घरों से बाहर आ गए। दहशत के कारण लोग घरों में जाने को तैयार नहीं हैं। इससे पूर्व 24 मार्च को अंबिकापुर से लगे सोनपुर में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था।