तिल्दा नेवरा -प्रदेश में हरियाली लाने सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर पौधरोपण किया जाता है.सरकारी तर्ज पर लखना परिक्षेत्र साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ ने लखना परिक्षेत्र क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे रोपे जाने का संकल्प लिया है.साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ के द्वारा दिए गए संकल्प को साकार करने के लिए ग्राम सुंगेरा में साहू समाज के भवन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लखना परिक्षेत्र के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय देवचंद साहू की स्मृति में ग्रामीण साहू समाज सुंगेरा और लखना क्षेत्र के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित कि गई ।

मां कर्मा की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई इस बैठक में शामिल अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, पश्चात तिल्दा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पोषण साहू,ग्रामीण साहू संघ के अध्यक्ष रंजीत साहू की विशेष उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर रजीत साहू ने कहा कि आज हालात यह है कि प्रकृति के साथ हम लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं और हरे-भरे पौधों को काटकर हरियाली को नष्ट कर रहे हैं। सरकार प्रदेश को हरा -रा करने के लिए प्रतिवर्ष लाखों-करोड़ों खर्च कर पौधरोपण करती है.. यह जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की ही नहीं हम सब की है इसीलिए साहू समाज ने क्षेत्र में पौधे लगाने का संकल्प लिया है जिसे साकार करते हुए हमने आज सुंगेरासे इसकी शुरुआत की है

तिल्दा नेवरा -तिल्दा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पोषण साहू ने कहा कि वृक्षारोपण से बहुत बड़ा पुण्य मिलता है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पांच पौधे लगाये गए। उन्होंने प्रकृति की खूबसूरती के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने कि बात कही। परीक्षेत्र अध्यक्ष ने पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेडों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए पेड लगाना व उनका संरक्षण करना जरूरी है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची डॉ श्रीमती सत्यवती साहू ने कहा कि कि प्रकृति के संतुलन के लिए पौधा रोपण जरूरी है। कार्यक्रम को परीक्षेत्र साहू संघ के महिला उपाध्यक्ष जामवती साहू, सचिव तखत साहू व कोषाध्यक्ष बलदाऊ साहू तहसील साहू संघ युवा अध्यक्ष योगेंद्र साहू ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन लखना परीक्षेत्र उपाध्यक्ष मुकेश साहू व पोषण साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत सुंगेरा मीना मोहन साहू, तहसील साहू संघ मीडिया प्रभारी किशोर साहू, हरीश चंद्र साहू, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रूप कुमार साहू, डॉ लेख राम साहू, ओम प्रकाश साहू, ताकेश्वर साहू,परर्मेश्वर साहू, श्री राम साहू,दिनेश साहू ,ग्रामीण अध्यक्ष गण रामकरण साहू, भुलउ राम साहू, बेनी राम साहू, धनेश साहू सहित भारी संख्या में समाजिक जन उपस्थित हुए।