तिल्दा नेवरा -तिल्दा नेवर नगर पालिका की अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया के भाजपा प्रवेश करने के बाद नगर पालिका में अब भाजपा का कब्जा हो गया है.। जल्द ही पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु एक विशेष बैठक आयोजित कर नए सदस्यों को शामिल कर पीआईसी कि घोषणा करेगी

लेमिक्षा गुरु को लक्ष्मी वर्मा ने भाजपा का दुपट्टा पहनाया
नगर पालिका में कांग्रेसी पार्षदों की संख्या कम होने के बावजूद 7 भाजपा पार्षदों के सहयोग से लेमिक्षा गुरु अध्यक्ष चुनी गई थी..उसके बाद से पार्टी के अंदर क्रास वोट करने वाले भाजपा पार्षदों पर उंगलियां उठने लगी थी.. 22 पार्षदों वाली तिल्दा नगर पालिका में भाजपा के 13 पार्षद चुनकर आए थे, नगर पालिका में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिली थी। जबकि एक निर्दलीय पार्षद ने भाजपा उम्मीदवार का खुला समर्थन करने का ऐलान किया था, इससे भाजपा के वोटो की संख्या 14 हो गई थी । लेकिन जब अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान हुआ तो.. भाजपा के पार्षदों ने ऐसा खेल खेला कि भाजपा के हाथों से जीती बाजी हर में बादल गई,तिल्दा नगरपालिका में लगातार तीन बार जीतने वाली भाजपा अध्यक्ष का चनाव हार गई.. और 6 पार्षद वाली कांग्रेस ने अध्यक्ष पद को अपने नाम कर लिया|लेकिन लेमिक्षा गुरु के भाजपा प्रवेश करने से अब नगर पालिका में फिर से भाजपा का कब्जा हो गया है , वही 13 पार्षद वाली भाजपा की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
भाजपा प्रवेश करने के बाद अध्यक्ष समीक्षा गुरु ने पत्रिका से विशेष चर्चा करते हुए कहा कि भले ही मैं कांग्रेस से पार्षद का चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनी थी ..|लेकिन मेरी आत्मा भाजपा में बस रही थी.. उन्होंने कहा कि जब मैं अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था. तो मेरा एक सपना था कि मैं शहर को बड़े शहरों की तरह सुंदर और साफ सुथरा बनाऊं, मेरे कार्यकाल में करोड़ों का विकास कार्य हुआ है ,लेकिन जैसा विकास कार्य मै करना चाह रही थी,वैसा नहीं कर पाई। लेकिन मुझे विश्वास है कि मै बचे अपने कार्यकाल में अपने सपनों के अनुरूप कार्य कर शहर को सुंदर बनाऊंगी.. उधर लेमिक्षा गुरु के भाजपा प्रवेश के बाद भाजपा पार्षद नई पीआईसी में स्थान पाने के लिए जोड़-तोड़ में लग गए हैं… अभी तक पीआईसी में कांग्रेस के पार्षद शामिल थे,अब उनके स्थान पर भाजपा के पार्षद सदस्य चुने जाएंगे;;|