शैलेश नितिन त्रिवेदी, पप्पू बंजारे के नेतृत्व में रैली निकालकर एसडीएम को सौपा गया ज्ञापन
तिल्दा नेवरा -तिल्दा जोता मार्ग रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज और अंडरब्रिज (RUB) के निर्माण को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है.दरअसल इसके निर्माण होने से कई लोग बेघर हो जाएगे. क्यों की प्रस्तावित ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के जद में आने वाले उनके घरो को हटा दिया जाएगा ,इस एवज में घर बनाकर रह रहे लोगो को मुवायजा भी नही दिया जाएगा .अब लोग व्यवस्थापन और मुआवजे की मांग कर प्रस्तावित ओवरब्रिज का विरोध कर रहे है,

लोगो की मांग को जायज बताकर कांग्रेस भी विरोध का समर्थन कर रही है . इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे. वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर एसडीएम तिल्दा को एक ज्ञापन सौंपा . नेताओ ने एसडीएम से मांग करते कहा की लोगो के घरो को तोड़ने के पहले उनके व्यवस्थापन की व्यवस्था कर.और मुवायजा प्रदान करे .नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जबरदस्ती घर तोड़े गए तो कांग्रेस इसका खुलकर विरोध करेगी। कांग्रेस ने शहर में सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जे पर भी विरोध जताया ….
दरअसल ओवरब्रिज और अंडरब्रिज (RUB) के निर्माण को लेकर वार्ड 16,18,19 में सड़क किनारे बने घरों को हटा लिए जाने का नोटिस दिया गया है । लोगों को कहना है कि हमारे घरों को अतिक्रमण मानकर हटाए जाने का नोटिस दिया गया है। जबकि जितने लोगों का घर है. वे लोग नगर पालिका की टैक्स पटाते हैं ,नगरपालिका से मिली एनओसी के आधार पर सभी के घरों में बिजली कनेक्शन दिए गए है. इनमे ज्यादातर लोग 30 -40 सालों से रह रहे है ऐसे में अन्य जगह पर बिना बसाए घरों को हटाने का आदेश जरी किया गया है ..
लोगो का कहना है की अंडर ब्रिज बनाकर आवागमन सुचारू रूप से चल सकता ही इससे लोगो के घर टूटने से बच जाएगे. लेकिन प्रशासन अपनी जिद पर अड़ा हुआ है..लोगो का कहना है की प्रस्तावित ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण रलवे विभाग द्वरा नही बल्कि निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वयं के खर्चे पर बिना कास्ट शेयरिंग के इटाइटीआधार पर करवाया जा रहा है.ऐसे में राज्य शासन इस निर्माण कार्य पर विचार कर सकता है.रामवतार पण्डे ने कहा जब तक व्यवस्थापन न हो घर नही टूटने चाहिए ..
लोगों का कहना है कि बार-बार रलवे फाटक बंद होने के कारणलोगो को काफी परेशानी होती है लेकिन ओवर ब्रिज बनने से इस रोड पर ट्रैफिक बढ़ जाएगा और खूबचंद बघेल चौक के पास रोज जाम की स्थिति बनी रहेगी। उद्योग खुलने के कारण यहां से आवागमन काफी बढ़ गया है. इसीलिए एक बायपास रोड की जरूरत है. ना की ओवरब्रिज की। यदि बायपास रोड बनता है तो इस रोड से बड़े वाहनों का आना-जाना बंद हो जाएगा और लोग आसानी से अंडर ब्रिज से आना जाना कर सकेंगे ।सरकार को अंडरब्रिज पर विचार करना चहिए.
कांग्रेसी नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च कर ओवर ब्रिज बनाने का कोई औचित्य नहीं है..शासन को तत्काल बायपास रोड का निर्माण करना चाहिए. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि जिस ओवर ब्रिज को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं शासन को उनके विरोध को देखते हुए पुनर विचार करना चाहिए.
ज्ञापन देने के बाद पप्पू बंजारे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एक तरफ तिल्दा शहर में दबंगों के द्वारा खुलेआम जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है. दूसरे तरफ लोगों को घर तोड़ने के लिए नोटिस दिया जा रहा है. यदि उनके व्यवस्थापन के लिए दबंगो के द्वारा कब्जा की गई सरकारी जमीनों पर प्रभावितो के लिए व्यवस्थापन की व्वस्था की जाए तो समस्या का आसानी से हल किया जा सकता है. बाद में पप्पू बंजारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किसान राइस मिल कि उस जमीन को देखने गए जहां कुछ सत्ता से जुड़े कुछलोगो द्वारा करोड़ों की 5 एकड़ से भी अधिक जमीन पर कब्जा करने के लिए मुरूम डाला गया है.
इस मौके पर जिला अध्यक्ष के साथ कांग्रेस अध्यक्ष देवदास टंडन.विजय हरि रामानी. राहुल तेजवानी अजितेश शर्मा. कैलाश गांधी, लाल शर्मा, प्रशांत गुप्ता उपस्थित थे.. वहीं एसडीएम को दिए गए ज्ञापन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू बंजारे के साथ कांग्रेसी नेताबलदाऊ सुनील सोनी लक्ष्मी नारायण वर्मा. राम अवतार पांडे .गजानंद वर्माउपस्थित थे …