छत्तीसगढ़ मेडिशनल बोर्ड के वाइस चेयरमैन एवं काग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत ने काग्रेस का दामन छोड़ते हुए पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दिया है. उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के समक्ष भाजपा ज्वाइन करेंगी.
तिल्दा नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु ने भाजपामें किया प्रवेश
गुरु के साथ उनकी छोटी बहन तिल्दा नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु भी भाजपा प्रवेश करेगी.. गुरु ने कहा हम पहले भी भाजपा में थे.आज हम फिर से पुराने घर लौट रहे हैं…।
गुरु खुशवंत से जब पूछा गया कि क्या वे किसी शर्त पर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं ? उन्होंने कहा प्रवेश के लिए मैंने पार्टी के समक्ष कोई शर्त नहीं रखी है ..प्रदेश की भूपेश सरकार को दोगली सरकार बताते हुए गुरु ने कहा कि इस सरकार को हम प्रदेश से आउट कर गरीबों के साथ हर वर्ग को बराबर चाहने वाली भाजपा सरकार को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के संकल्प के साथ में भाजपा प्रवेश कर रहा हूं..|
