कांग्रेस मीडिया विभाग की नई लिस्ट जारी:संयुक्त सचिवों की भी लंबी सूची के साथ 19 को प्रवक्ता, 39 पैनालिस्ट बनाए गए,

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मीडिया विभाग की नई सूची जारी की है। इसके साथ ही संयुक्त सचिवों की भी नियुक्ति की गई है। सूची में ज्यादातर पुराने और अनुभवी नेताओं को तरजीह दी गई है।

नई सूची के मुताबिक, सुशील आनंद शुक्ला को संचार विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा दी गई है। जबकि वरिष्ठ प्रवक्ताओं में सुरेंद्र शर्मा, शिशुपाल शोरी, आरपी सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेंद्र वर्मा और नीता लोधी को जगह मिली है।

लिस्ट में 19 नेताओं को प्रवक्ता और टीवी डिबेट के लिए 39 मीडिया पैनेलिस्ट बनाए गए हैं। वहीं 7 लोग मीडिया समन्वयक बनाए गए हैं। इसके अलावा संयुक्त सचिवों की भी लम्बी लिस्ट जारी की गई है। यहां देखें पूरी सूची

संयुक्त सचिवों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *