कांग्रेस नेता ने शराब के नशे में महिला से की जमकर मारपीट,आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

बिलासपुर में कांग्रेस नेता ने शराब के नशे में एक महिला से दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला से जमकर मारपीट की और हंगामा मचाया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दयालबंद नारियल कोठी निवासी महिला कुसुम गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बुधवार रात करीब 12 बजे कांग्रेस नेता करम गोरख शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। महिला ने उसे अपने घर के सामने गाली देने से मना किया। इस पर वह महिला के पास आ गया और धौंस दिखाते हुए हंगामा मचाने लगा।

बीच-बचाव करने आए परिजनों से भी की हाथापाई
महिला ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट शुरू कर दी। कांग्रेस नेता करम गोरख के हंगामे की आवाज सुनकर उसके परिजन भी बाहर निकल गए। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उसने परिजनों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। फिर उन्हें देख लेने की धमकी देते हुए धौंस दिखाने लगा।

मोहल्लेवालों ने बनाया वीडियो, अब सोशल मीडिया में हो रहा वायरल
कांग्रेस नेता करम गोरख ठेकेदारी भी करता है। वह मोहल्ले के लोगों को धौंस दिखाकर धमकाता है। बुधवार की रात उसके हंगामा मचाने और मारपीट करने का लोगों ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मोहल्ले वालों ने आरोपी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *