सेक्स सीडी कांड…भूपेश के खिलाफ रिवीजन पिटीशन,CBI ने स्पेशल कोर्ट में दी चुनौती,

वीसीएन टाइम्स
4 Min Read

रायपुर-छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ CBI ने स्पेशल कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर की है। बघेल को जिन आरोपों से बरी किया गया है,CBI ने उन्हीं आरोपों को चुनौती दी है अब इस केस की सुनवाई 4 अप्रैल को रायपुर कोर्ट में होगी। इसके पहले 4 मार्च को CBI की स्पेशल कोर्ट ने भूपेश बघेल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। कोर्ट ने सभी धाराएं हटाते हुए कहा था कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। CBI ने आरोप लगाया है कि CD बनवाने के लिए 75 लाख में डील हुई थी।

सेक्स सीडी कांड मामले में मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका, विनोद वर्मा, विजय भाटिया, विजय पंड्या और रिंकू खनूजा शामिल हैं, लेकिन रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है। फिलहाल बाकी आरोपियों के खिलाफ केस चल रहा है।

रायपुर कोर्ट में सुनवाई के दौरान पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

CBI ने छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ सेक्स सीडी कांड में स्पेशल कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर की है। केस की पिछली सुनवाई में भूपेश बघेल के बचाव में जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने कोर्ट में दलीलें रखीं थी। अधिवक्ता मनीष दत्त ने कहा था कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया था। किसी तरह का कोई ऑफेंस (अपराध) नहीं किया है…। दरअसल,अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में कथित सेक्स सीडी सामने आई थी, जिसे राजेश मूणत का बताया जा रहा था..। शिकायत के बाद पुलिस को दिल्ली में CD बनाने का इनपुट मिला वहां से तार पत्रकार और कांग्रेस के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा से जुड़ गए..

इसके बाद रायपुर के IG रहे प्रदीप गुप्ता ने कहा था कि वर्मा CD बनवा रहे थे, वर्मा भूपेश बघेल के रिश्तेदार भी हैं..। इन्हीं दावे के साथ पुलिस ने विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सितंबर 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार किया गया

रायपुर पुलिस ने भूपेश बघेल पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसके बाद केस को CBI को सौंपा गया। CBI ने अपनी जांच के बाद भाजपा नेता कैलाश मुरारका, विनोद वर्मा, दुर्ग के कारोबारी विजय भाटिया, दिवंगत कारोबारी रिंकू खनूजा, विजय पांडया पर केस दर्ज किया था।

एंआपको बता दे केस चलते 2018 के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन गई  उसके बाद मामले में आरोपी रहे भूपेश बघेल ने CBI को प्रदेश में आने नहीं दिया। इसके बाद भाजपा की सरकार बनी तो फिर से इस केस की सुनवाई शुरू हुई है।

CBI ने भाजपा नेता कैलाश मुरारका को मुख्य आरोपी बनाया है।CBI का आरोप है कि कैलाश मुरारका ने श्याम नगर निवासी रिंकू खनूजा और शिवानंद नगर निवासी विजय पांड्या को अश्लील सीडी टेंपर करने के लिए 75 लाख रुपए दिए थे।CBI के मुताबिक दोनों आरोपी पैसा लेकर मुंबई गए। वहां फिल्म प्रोड्यूसर मानस साहू से मिले, जो ओडिशा का रहने वाला है। वह मुंबई में फिल्म बनाता है। दोनों आरोपियों ने अश्लील वीडियो टेंपर करने के लिए मानस को 98 हजार रुपए दिए थे। मुंबई के एक स्टूडियो में वीडियो टेंपर किया गया।

 इसके बाद मानस साहू ने अश्लील वीडियो में पूर्व मंत्री राजेश मूणत का चेहरा लगाया। वही टेंपर वीडियो सीडी और पैन ड्राइव विजय और रिंकू को दिया गया। उसे लेकर दोनों रायपुर आए, फिर इस वीडियो की आड़ में ब्लैकमेलिंग की कोशिश की गई।अश्लील सीडी वायरल करने की साजिश के आरोप में पुलिस ने भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया था, तब वो दो सप्ताह जेल में रहने के बाद बाहर आए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *