सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

वीसीएन टाइम्स
7 Min Read

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की जान चली गई। इस दुख की घड़ी में मिरानिया परिवार की मदद के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बेहद संवेदनशील पहल की है।टीएस सिंहदेव ने राजकुमार कॉलेज प्रबंधन से सिफारिश की थी कि दिनेश मिरानिया की बेटी लक्षिता मिरानिया की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया जाए।

मिरानिया परिवार की बेटी की पढ़ाई मुफ्त

छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़े 10 बड़े बदलाव लागू किए जा रहे हैं। सोमवार को इसकी जानकारी पंजीयन विभाग के मंत्री ओपी चौधरी ने दी। मंत्री चौधरी ने पंजीयन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के काम काज का रिव्यू भी किया।अफसरों से मंत्री ने कहा कि होम विजिट के माध्यम से पंजीयन कराए जाने की सुविधा और अर्जेंट केस जैसे कि पारिवारिक दान, हकत्याग में पंजीयन फीस मात्र 500/- लिए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री के सिस्टम में 10 बदलाव

 

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 47वें मैच में राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मैच में गुजरात ने 209 रन बनाए थे. टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए. गिल ने 84 रनों की तूफानी पारी खेली इसके जवाब में उतरी राजस्थान ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों पर शतक जड़ा. शतक और यशस्वी जायसवाल के नाबाद अर्धशतक के दम पर ये टोटल 16वें ओवर में ही चेज कर लिया.

14 साल के वैभव की तूफानी पारी ने गुजरात को दी पटखनी,

सूरजपुर जिले में प्रेमी-प्रेमिका की लाश एक ही फंदे से लटकती मिली है। युवक की पहचान बृज नगर निवासी छोटू सिंह (20) के रूप में हुई है। वहीं लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। छोटू सिंह 26 अप्रैल को अपने घर से निकला था लेकिन लौटा नहीं, जिसके शव को गांव के वालों ने ही पहचान की है।घाघी कोन्हा के जंगल में दोनों ने एक ही चुन्नी से बने फंदे से फांसी लगाई है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी इलाके का है।

जंगल में एक ही फंदे से लटकते मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड

छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अब एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चिट्ठी लिखकर 15 जून तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।पांडेय ने कहा है कि अगर तय समय तक भर्ती नहीं शुरू हुई, तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा।एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अपने पत्र में बताया है कि छत्तीसगढ़ के स्कूलों में करीब 57 हजार शिक्षकों की कमी है, वहीं कॉलेजों में 2,160 प्रोफेसरों के पद खाली पड़े हैं।

छत्तीसगढ़ में 57 हजार शिक्षक और 2160 प्रोफेसरों की कमी
कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाली विधायक निर्मला सप्रे को भाजपा ने अपना स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया है। दरअसल, हाल ही में सागर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मंडल कार्यसमितियों की घोषणा की है। इसमें बीना नगर मंडल की कार्यसमिति में विधायक निर्मला सप्रे का स्थाई आमंत्रित सदस्य के तौर पर नाम है।
कांग्रेस के टिकट पर जीतीं, भाजपा ने बनाया सदस्य

साय सरकार ने 35 आईएफएस अधिकारियों की पोस्टिंग की है. इसमें कई जिलों के डीएफओ को भी बदला गया है. कई जिलों के वन अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है. भारतीय वन सेवा के आलोक कुमार तिवारी को खैरागढ़ वन मंडल अधिकारी से हटाकर उप वन संरक्षक प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नया रायपुर अटल नगर भेजा गया है. भारतीय वन सेवा के विवेकानंद झा को बलरामपुर वन मंडल अधिकारी से हटकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नया रायपुर अटल नगर तबादला किया गया है.

छत्तीसगढ़ में 35 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर
बीजापुर: बीजापुर तेलंगाना बॉर्डर पर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन बीते सात दिनों से चल रहा है. इस बीच बीजापुर में नक्सल फ्रंट पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सोंमवार को बीजापुर एसपी ऑफिस में कुल 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. इनमें 14 माओवादियों पर 28.50 लाख रुपये का इनाम घोषित था. सरेंडर करने वालों में 11 महिला नक्सली भी शामिल हैं.
बीजापुर में एक साथ 24 नक्सलियों का सरेंडर,
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को नवा रायपुर मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय में छत्तीसगढ में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने  कहा कि छत्तीसगढ़ अब निर्णायक मोड़ पर है। आगामी समय में छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त और विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में पूरे देश में एक नई पहचान मिलेगी। सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, सजगता और प्रतिबद्धता के साथ इस ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त करने में जुट जायें।
सीएम विष्णुदेव साय ने की नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिसकर्मी के रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। लापता बच्ची को खोजने के एवज ने एक एएसआई ने 20 हजार रुपये की डिमांड की थी। एएसआई ने बताया कि लड़की राजस्थान में है और उसे लाने के लिए पैसे खर्च करने होंगे।रिश्वत मांगते का वीडियो देखने के बाद बिलासपुर एसएसपी ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।
 बंद कमरे में पीड़ित महिला से पुलिसकर्मी ने की ऐसी डिमांड,

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *