सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

वीसीएन टाइम्स
12 Min Read

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया. मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका पर शानदार जीत.हासिल की और सीरीज पर कब्जा जमा लिया. भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 232 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 8 विकेट पर 201 रन ही बना सका. भारत की ये 14वीं टी20 सीरीज जीत रही. भारत की जीत में हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती की अहम भूमिका रही. हार्दिक ने 63 रन बनाने के अलावा एक विकेट झटका. तिलक ने 73 रन बनाए,वहीं स्पिनर वरुण ने चार विकेट झटके.भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 101 रनों से जीत हासिल की थी,जो कटक में खेला गया था

अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका हुआ चित,सीरीज पर भी किया कब्जा,

डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर ट्रेन के नीचे गिर गई।25 वर्षीय महिला है, जो अपने पति, बच्चों और सास-ससुर के साथ भिलाई से डोंगरगढ़ दर्शन के लिए आई थी। लौटते समय वह कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस में चढ़ रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन के नीचे गिर गई। महिला के गिरते ही उसके परिवार और आसपास मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया .यात्रियों ने तत्काल चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से महिला को पटरियों के नीचे से बाहर निकाला गया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।महिला की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रही महिला,ट्रेन के नीचे गिर

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है। कल रात 12 बजे तक एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख थी। अब इन फॉर्म्स का टेबुलेशन का काम चल रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि 27 लाख 37 हजार से अधिक वोटर ऐसे हैं, जिनकी या तो मृत्यु हो चुकी है, या वे कहीं शिफ्ट हो गए हैं, जो अपने पते पर नहीं मिले, या जिनकी कोई जानकारी बीएलओ टीम को नहीं मिली। ऐसे लोगों को अब कोई नोटिस नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि 23 तारीख को ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद, जिन लोगों को लगता है कि उनका नाम छूट गया है, वे वैध दस्तावेज़ के साथ दावा कर सकते हैं। आयोग ऐसे सभी 27 लाख 37 हजार से अधिक वोटरों की सूची अपनी वेबसाइट पर भी जारी करेगा।

 छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट से 27 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटेंगे नाम?

सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने क्षेत्र के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में अज्ञात युवक ने चाकू से हमला किया है। हमले में एसडीओपी घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को पकड़कर डिवाइडर से दोनों हाथ बांधकर जमकर धुनाई की। वहीं आरोपी के साथ ही इस हमले में शामिल एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। दंतेवाड़ा शहर के टीवीएस शोरूम के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया।आरोपी की पहचान रविशंकर साहू निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपी युवक और महिला ऑफिसर डीएसपी पर हमला करने के लिये दुर्ग से दंतेवाड़ा तक का सफर किये। सुकमा जिले में पदस्थ एसडीओपी वर्मा न्यायालयीन प्रकरण के संबंध में 19 दिसंबर को जिला न्यायालय दंतेवाड़ा आए हुए थे।

‘रंगीन मिजाज’ सुकमा एसडीओपी पर जानलेवा हमला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व CM भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। PMLA कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। वहीं ED ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को भी अरेस्ट किया है।ED ने शुक्रवार को निरंजन दास को प्रोडक्शन रिमांड पर कोर्ट में पेश किया। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से कोर्ट लेकर पहुंची। ईडी अब निरंजन दास की कस्टोडियल रिमांड की मांग करेगी। एजेंसी का कहना है कि मामले में गहन पूछताछ जरूरी है, क्योंकि सौम्या से पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं।वहीं ED ने पप्पू बंसल उर्फ लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, तांत्रिक केके श्रीवास्तव और कारोबारी अनवर ढेबर के होटल मैनेजर दीपेन चावड़ा के बयान के आधार पर सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। ED को सौम्या, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर-चैतन्य बघेल के बीच हुई चैट्स में कई अहम सबूत भी मिले हैं।

शराब घोटाला केस…14 दिन की ED रिमांड पर सौम्या

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक युवक को मच्छरों ने काट लिया। उन मच्छरों को मारने के बाद पॉलीथिन में बंद कर युवक सीधे नगर निगम दफ्तर पहुंच गया। जहां उसने अधिकारियों और नेता प्रतिपक्ष को जानकारी देते हुए दिखाया। मामला वामनराव लाखे वार्ड का है।दरअसल, दंतेश्वरी मंदिर गोपिया पारा निवासी दाऊ लाल पटेल को मच्छरों ने काट लिया। युवक को डर था कि, जिस मच्छर ने उसे काटा है, वो डेंगू फैलाने वाला है। इस डर से युवक ने पहले पास के ही एक डॉक्टर से पूछा। डॉक्टर ने उसे सलाह दी कि इसकी जांच करवाएं।इसके बाद युवक सामाजिक कार्यकर्ता विजय सोना और निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ स्वास्थ्य अधिकारी के पास पहुंचा और पॉलीथिन में बंद मच्छर को स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही दिखाया। हालांकि जांच में वह मच्छर साधारण निकले।

मरे मच्छरों को लेकर रायपुर निगम दफ्तर पहुंचा युवक,VIDEO

बलौदाबाजार स्थित श्री रायपुर सीमेंट संयंत्र प्रबंधन ने आगामी आदेश तक लॉक आउट की घोषणा कर दी है। यह फैसला करीब 1300 श्रमिकों की नौ दिनों से जारी हड़ताल के बाद लिया गया है।श्रमिक ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, न्यूनतम मजदूरी, पदोन्नति और बोनस सहित अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। प्रबंधन का कहना है कि श्रमिकों की यह हड़ताल औद्योगिक नीति के विपरीत है और कानून व सेवा समझौते का उल्लंघन करती है।प्रबंधन की ओर से जारी आदेश में लॉक आउट के पीछे पांच प्रमुख कारणों का उल्लेख किया गया है। इनमें इंटक संगठन की ओर से रखी गई मांगों का श्रम कानून और सेवा शर्तों के अनुरूप न होना शामिल है।प्रबंधन ने बताया कि हड़ताल के कारण संयंत्र में कच्चे माल की गंभीर कमी हो गई है, जिससे उत्पादन कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ है। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रबंधन ने लॉक आउट का निर्णय लिया है। लॉक आउट अवधि के दौरान श्रमिकों को ‘नो वर्क नो पेमेंट’ के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

श्री सीमेंट प्लांट में लॉक आउट:श्रमिकों की 9 दिन की हड़ताल के बाद फैसला

बलरामपुर के राजपुर में धान खरीदी केंद्र में टोकन की समस्या से परेशान किसानों ने नेशनल हाईवे- 343 जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि वे पिछले 15 दिनों से धान बेचने के लिए टोकन कटवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन खरीदी केंद्र और ऑनलाइन माध्यम से भी टोकन नहीं कटवा पा रहे हैं।, टोकन नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने पूर्व पार्षद पुरनचंद्र जायसवाल के नेतृत्व में चक्काजाम किया। इस दौरान किसानों ने टोकन जारी करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।चक्काजाम की सूचना मिलते ही राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की।उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि राजपुर धान खरीदी केंद्र की खरीदी सीमा (लिमिट) बढ़ाने के लिए बलरामपुर कलेक्टर से बात की जाएगी और एक सप्ताह के भीतर लिमिट बढ़ा दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

बलरामपुर में किसानों ने किया NH जाम

बिलासपुर में शुक्रवार सुबहदिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश की गई। बदमाशों ने दुकान संचालक को रोककर सोने की चेन लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा का है।जानकारी के मुताबिक, लखन लाल देवांगन (46) मिशन अस्पताल रोड स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के सामने नीटी स्वीट्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। आज सुबह वो स्कूटी से दुकान जा रहे थे, तभी जबड़ापारा इलाके में बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया।आरोप है कि एक बदमाश ने दुकानदार पर बंदूक तान दी, जबकि दूसरे युवक के हाथ में भी बंदूक थी। तीसरे आरोपी ने सोने की चेन लूटने की कोशिश करते हुए गोली मारने की धमकी दी। दुकानदार घबरा गया, लेकिन उसने जोर-जोर से शोर मचाया और बदमाशों का विरोध किया।

दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश…VIDEO

सोनीपत पुलिस ने पानीपत में चार बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी गांव भावड़ की रहने वाली पूनम से तीन दिन तक गहन पूछताछ की. पानीपत पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लाई गई पूनम को बरोदा थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर सबसे पहले गांव भावड़ में इशिका और शुभम हत्याकांड का क्राइम सीन दोहरवाया. इसके बाद की मौजूदगी में उससे पूछताछ की गई.पुलिस जांच में सामने आया कि पूनम ने पहले अपनी ननद की बेटी इशिका की हत्या की और इसके ठीक आठ मिनट बाद शुभम को भी मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के मुताबिक, शुभम उस समय सो रहा था और उसे पानी की टंकी में छोड़ दिया गया था. पूछताछ के दौरान पूनम ने बताया कि सुंदर बच्चियों को देखकर उसका मानसिक.संतुलन बिगड़ जाता था और इसी वजह से उसने यह वारदात की.

पहले भांजी, फिर बेटे…8 मिनट में दोनों को मार डाला,

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *