राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उन्होंने 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच परिवार के साथ प्रेमानंदजी के वृंदावन आश्रम पहुंचीं। उन्होंने हाथ जोड़कर संत को प्रणाम किया।संत प्रेमानंद ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। आश्रम में राष्ट्रपति का संतों ने माला-चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। राष्ट्रपति ने प्रेमानंदजी को 56 वे की भी बधाई दी। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू, यूपी के 3 दिन के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। फिर शाम को मथुरा पहुंचीं। प्रेमानंदजी से मुलाकात के बाद बाबा नीम करौरी महाराज के आश्रम पहुंचेंगी।राष्ट्रपति मुर्मू का मथुरा का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह पिछले साल 25 सितंबर को आई थीं। तब बांके बिहारी के दर्शन किए थे।
राष्ट्रपति संत प्रेमानंद से मिलीं, हाथ जोड़कर प्रणाम किया
कोरबा के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।यह घटना ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द गांव जाते समय हुई। वाहन डबरीपारा मोड़ के पास पलटा। वाहन में ग्यारह लोग सवार थे। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। यह चारपहिया वाहन सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का था। इसे किराए पर लिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। और घायलों को बांकी मोंगरा एसईसीएल अस्पताल पहुंचाया गया।सड़क दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दुल्हन को ले जा रही कार पलटी, बच्ची की मौत
छत्तीसगढ़ में नशे की खेती का खुलासा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक जहरीली खेती का खुलासा हो रहा है। मामले में जमकर सियासत हो रही है। प्रदेश के दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ के तमानार में अफीम की खेती मिली है। इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश के युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है।उन्होंने कहा कि ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेशभर में अफीम की खेती का पर्दाफ़ाश जारी है। अब रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट में अफीम की खेती पकड़ी गई है। जिस तरीके से प्रदेश में सूखे नशे के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है, यह घातक है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की चुप्पी बताती है कि इस खेल का असली “सरगना” कौन है?
अब रायगढ़ में मिली अफीम की खेती
कोरबा के भैंसमा तहसील में आम आदमी पार्टी ने गैस सिलिंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में शव यात्रा निकाली। नेताओं ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और नियमित आपूर्ति व कालाबाजारी रोकने की मांग की।और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।आप नेताओं ने सरकार के ‘गैस की कोई कमी नहीं’ वाले दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे जनता को गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में गैस संकट के हालात सरकार की विफल नीतियों का परिणाम हैं। जब सरकार खुद दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, तो आम जनता को सिलिंडर के लिए लंबी कतारों में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है? प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने की ‘गारंटी’ पूरी तरह विफल हो चुकी है। आज आम आदमी को घरेलू गैस सिलिंडर भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। ऊपर से घरेलू सिलिंडर पर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपये की बढ़ोतरी ने लोगों की कमर तोड़ दी है।
सिलिंडर की कमी के विरोध में आप ने निकाली शव यात्रा
बिलासपुर जिले में पैर पसार रहे सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग सट्टा नेटवर्क चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना और ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज और प्रदीप खत्री को रायपुर से दबोचा।पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे और इसके जरिए लाखों रुपये का लेन-देन कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी राजा बजाज पर पहले से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है।इन प्लेटफॉर्म्स में स्पोर्ट्स बेटिंग साइट्स, कसीनो ऐप्स (जैसे स्लॉट्स, रूले और लाइव डीलर गेम्स) और पीयर-टू-पीयर बेटिंग एक्सचेंज शामिल हैं। इसके अलावा सट्टा/मटका नेटवर्क और रियल मनी गेमिंग ऐप्स को भी निशाना बनाया गया है।
सट्टेबाजी के खिलाफ न्यायधानी पुलिस का एक्शन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ACB की टीम ने जांजगीर में ट्रांसफॉर्मर लगाने के एवज में 35 हजार रिश्वत लेते 3 अधिकारियों को ट्रैप किया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि, जांजगीर निवासी प्रदीप यादव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि, वह ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स का प्लांट लगाना चाहता है। इसके लिए ट्रांसफॉर्मर लगाने का आवेदन CSPDCL कार्यालय जांजगीर में दिया गया था। डिमांड नोट भी जमा कर दिया गया था।इसके बावजूद ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के लिए अधिकारियों ने 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। वहीं, नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल प्रकाश जायसवाल को भी 8 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
AE-DE समेत 3 अधिकारी 35 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
दुर्ग जिले के जामुल में बड़े भाई से विवाद के बाद 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बड़े भाई ने अपनी बहन को डांट दिया। इसके बाद गुस्साई बच्ची ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी कक्षा चौथी में पढ़ती थी। वह स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। उसके पिता ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर में काम करती है। दोनों ही उस समय घर से बाहर थे।पड़ोसियों ने बताया कि, घर में उस समय बच्ची अपने भाई के साथ थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने छोटे भाई से विवाद हो गया। भाई ने उसे डांट दिया था। इस बात से बच्ची काफी नाराज और दुखी हो गई। इसके बाद वह अंदर कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। वहां उसने टेबल लगाकर चुनरी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।
भाई ने डांटा,तो 10 साल की बच्ची ने लगाई फांसी
रायपुर में चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें सबसे प्रमुख रहा छत्तीसगढ़ उपकार संशोधन विधेयक 2026। इस विधेयक को सदन में पेश किया गया और इस पर विस्तृत बहस के बाद इसे पारित भी कर दिया गया। सरकार ने इस संशोधन के जरिए जमीन की रजिस्ट्री पर लगने वाले 12% उपकार (सेस) को खत्म करने का फैसला लिया है। बताया गया कि यह उपकार पहले राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना के लिए लगाया गया था। इस फैसले के बाद प्रदेश की करीब तीन करोड़ जनता को सीधा फायदा मिलेगा और आम लोगों को रजिस्ट्री में बड़ी राहत मिलने वाली है। सरकार के मुताबिक, इस कदम से सालाना लगभग 147 से 150 करोड़ रुपये तक की आर्थिक राहत जनता को मिलेगी।विधेयक पर चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस राजीव गांधी युवा मितान क्लब के लिए यह उपकार लगाया गया था, उसका न तो सही तरीके से पंजीयन हुआ और न ही कभी उसका ऑडिट कराया गया।
CG में रजिस्ट्री पर लगने वाला 12% उपकर खत्म