सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

वीसीएन टाइम्स
12 Min Read

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचलते हुए पलट गया। हादसा अचानक हुआ जिससे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23साल  मंगल सिंह (25साल और ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो पोटापानी गांव के रहने वाले थे। वहीं घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से चक्काजाम कर दिया था। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपए मुआवाजे के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया।

ट्रक के कुचलने से बाइक-सवार 3 दोस्तों की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर-दुर्ग रोड में एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र मेंहुए  इस हादसे  के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सड़क हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस हादसे पर सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया  पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था को सुगम करने में जुटी रही । इतना ही नहीं पुलिस की टीम मृतक की पहचान करने में जुट गई है।

भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत,

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।मध्य रलवे SECR ने अचानक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 4 से 26 अप्रैल तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गोंदिया स्टेशन पर प्रस्तावित मेंटेनेंस कार्य के चलते ये गाड़ियां प्रभावित रहेगी।रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस अवधि में 14 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 7 ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव भी किया गया है। बताया गया है कि गोंदिया रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर-5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात को अस्थायी रूप से बाधित करना जरूरी हो गया है।

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटकाकई ट्रेने रद्द
छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था जल्द ही एक बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है। पारंपरिक राशन दुकानों के बजाय आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर ‘ग्रेन एटीएम’ शुरू करने की तैयारी में है। ग्रेन एटीएम एक स्वचालित मशीन होगी, जो बैंक एटीएम की तरह काम करेगी। लाभार्थी अपनी पहचान सत्यापित करने के बाद सीधे मशीन से तय मात्रा में चावल या गेहूं प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना की शुरुआत राजधानी रायपुर के शास्त्री मार्केट क्षेत्र से की जा रही है। यहां पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहली मशीन स्थापित की जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे धीरे-धीरे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।ग्रेन एटीएम से अनाज लेने की प्रक्रिया बेहद आसान होगीखासतौर पर मजदूर और दैनिक वेतनभोगी वर्ग के लिए यह व्यवस्था बेहद लाभकारी साबित हो सकती है, क्योंकि वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय राशन ले सकेंगे। देश के कई राज्यों जैसे बिहार, हरियाणा, ओडिशा और राजस्थान में इस तरह की मशीनों का उपयोग पहले से किया जा रहा है। वहां इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं
अब ATM से मिलेगा चावल-गेहूं: रायपुर में लगेगी मशीन,
कोरबा जिले के चैतमा चौकी के ग्राम बर्रा में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग पर इस कदर हमला किया कि उनकी एक आंख ही निकाल ले गए। इस हिंसक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।ग्रामीणों के बीच ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की चर्चाओं ने डर का माहौल बना दिया है। गांव में घुस आए कुछ अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध व्यक्ति को अपना निशाना बनाया। हमले में बुजुर्ग की आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उनकी स्थिति नाजुक बताते हुए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में यह बात तेजी से फैल रही है कि हमलावर बच्चा चोर गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। आसपास के ग्रामों में इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीण रात में पहरा देने को मजबूर हैं।
कोरबा में अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की आंख निकाली

इंदौर में इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं।मारे गए लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे। घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है। आग ने घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए, इसके कारण अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। परिवार ने तिलकनगर मुक्तिधाम में शवों का अंतिम संस्कार किया। एक साथ 7 चिताएं जलीं। बच्चे के शव को दफनाया गया है, ।

इंदौर में EV ब्लास्ट, एक साथ 7 चिताएं जलीं

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ असली हिंदू नहीं हैं।उनकी आवाज को दबाने के लिए सत्तारूढ़ दल हिस्ट्रीशीटरों का सहारा ले रहे हैं। आवाज को सुनने के बजाय उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। अविमुक्तेश्वरानंद ने यूजीसी कानून के नए नियमों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूजीसी का नया कानून हिंदुओं को बांटने वाला है।दरअसल, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एक कार्यक्रम में शामिल होने बेमेतरा गए थे। वहां से लौटते समय बिलासपुर में उन्होंने सत्तारूढ़ दलों पर निशाना साधा। शंकराचार्य ने कहा कि उनकी आवाज को दबाने के लिए सत्तारूढ़ दल हिस्ट्रीशीटरों का सहारा ले रहे हैं।

अविमुक्तेश्वरानंद बोले- असली हिंदू नहीं हैं CM योगी

राजधानी रायपुर में एक बाइक में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना कटोरा तालाब इलाके की है, जहां नेताजी होटल के पास स्थित एक ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग शॉप में यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, रिपेयरिंग शॉप में मोटरसाइकिल की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गई।शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया।

देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद दुकानदार और वाहन मालिक ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की और आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
रायपुर में रिपेयरिंग के दौरान बाइक में लगी आग

बिलासपुर के 36 मॉल स्थित सिने मैक्स में ‘धुरंधर 2’ फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान जमकर हंगामा हुआ। फिल्म की प्रिंट समय पर नहीं पहुंचने के कारण शो एक घंटे देरी से शुरू हुआ, जिससे नाराज दर्शकों ने अपने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की।दर्शकों ने ‘धुरंधर 2’ फिल्म का शाम 5 बजे का प्रीमियर शो देखने के लिए टिकट बुक कराए थे। परिवार सहित फिल्म देखने पहुंचे लोगों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि शो शाम 6 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाया था।गुस्साए दर्शकों ने सिनेमा हॉल से बाहर निकलकर हंगामा किया और टिकट के पूरे पैसे वापस लौटाने की मांग की। कुछ दर्शकों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले शो के लिए उनसे अधिक कीमत वसूली गई थी।वहीं, सिने मैक्स प्रबंधन ने बताया कि फिल्म की प्रिंट देरी से पहुंचने के कारण शो शुरू होने में विलंब हुआ।

धुरंधर 2 के प्रीमियर शो में देरी, दर्शक भड़के

छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले से बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े ट्राइसाइकिल से घूमने निकले एक दिव्यांग शिक्षक की टंगिया से वार कर हत्या कर उसके शव को जलाकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरमाद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथिमिक जाँच में हत्या का वजह जमीन विवाद बताई जा रही है।, पूरा मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जर्वे गांव का है। बुधवार शाम दिव्यांग देवानंद भारद्वाज शाम में अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने निकले थे। इसी दौरान घात लगाए आरोपी ने उन पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर जला दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

ट्राइसाइकिल पर शाम की सैर करने निकले दिव्यांग की हत्या
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *