रायपुर में लुटेरों ने तीन थाना इलाकों में लोगों के हाथों से छीने रुपयों से भरे बैग, अब ढूंढ रही पुलिस

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायपुर में सोमवार के दिन बैक टू बैक शहर के अलग-अलग इलाकों में बदमाशों उठाईगिरी की है। दो बाइक सवारों ने घूम-घूमकर लोगों को अपना निशाना बनाया है। सरस्वती नगर इलाके से 40 हजार और देवेंद्र नगर इलाके से 2 लाख रुपयों से भरा बैग बदमाशों ने लोगों से छीना और भाग गए।

शहर के कोतवाली इलाके में भी एक युवक को इसी तरह बदमाशों ने शिकार बनाया और कांड कर दिया। हालांकि यहां से कितने रुपए बदमाश ले गए इसका पता पुलिस लगा रही है। रायपुर के प्रमुख इलाकों में पुलिस ने जांच शुरू की है। पेट्रोलिंग टीम और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हर शख्स पर निगरानी रखी जा रही है बैग्स की तलाशी ली जा रही है।

पुलिस ने सरस्वती नगर इलाके में हुई वारदात के बाद एक CCTV फुटेज हासिल किया है। इसमें दो बाइक सवार रास्ते से गुजरते दिख रहे है। पुलिस को शक है कि यही वो लुटेरे हो सकते हैं। अधिकारियों ने इस मामले में फिलहाल कोई आधिाकारिक जानकारी नहीं दी है। अफसरों ने जांच जारी होने का हवाला देकर कहा है कि इस कांड को अंजाम देने वालों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *