मुख्यमंत्री आवास पर हरेली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है.. हरेली के रंग में सराबोर मुख्यमंत्री निवास में मेले जैसा माहौल बना हुआ है..इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में सपरिवार कृषि यंत्रों की पूजा कर इस साल अच्छी खेती और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की,मुख्यमंत्री ने हरेली त्यौहार पर अत्याधुनिक तकनीक से जन्मी बछिया और साहिवाल प्रजाति की उसकी मां की पूजा अर्चना की और उन्हें घास खिलाई,बछिया का जन्म विगत 7 जून को लिंग वर्गीकृत वीर्य विधि के माध्यम से हुआ है।

छत्तीसगढ़ परिधान धोती कुर्ता पहने मुख्यमंत्री हरेली के शानदार माहौल में अपनी बिटिया और नातिन के साथ रह चूड़ी झूले में भी चढ़े.

मुख्य मुख्यमंत्री निवास पर मनाए जा रहे हरेली त्यौहार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी पर चढ़कर सर पट चले,इस उनमे किसी किशोर जैसे उर्जा दिखी,

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भंवरे यानी लट्टू को भी खूब नचाया | कार्यक्रम शामिल होने कई लोग छत्तीसगढ़ की पारंपारिक वेशभूषा में पहुंचे थे …

इस मौके पर पारंपारिक कृषि यंत्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, प्रदर्शनी में खेती किसानी में काम आने वाले पारंपरिक औजार यंत्रों पशुओं और चरवाहों के वस्त्रों आभूषणों को दिखाया गया है.. साथ ही दुग्ध पदार्थों और पशु 41 की विशाल रेंज भी दिखाई गई है ।
