पूर्व अधिकारी एमडी दीवान कांग्रेस में शामिल

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के अफरीद निवासी सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर एमडीदीवान ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस पार्टी और महंत परिवार से उनके परिवार का लंबा नाता रहा है। स्व. देवीधर दीवान के पौत्र व स्व ओंकारधर दीवान के ज्येष्ठ पुत्र है। इनके पिता स्व ओंकारधर दीवान स्व बिसाहूदास महंत के साथ कांग्रेस की राजनीति में थे। एमडी दीवान रायपुर में पदस्थापना के दौरान स्व. विद्याचरण शुक्ल के चहेते अधिकारी थे।

जनपद अध्यक्ष , 10 वर्षों तक मंडी अध्यक्ष के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में इनके पिता की एक अलग ही पहचान रही है । जिसकी चर्चा आज भी होती है । सेवानिवृत्त के बाद एमडी दीवान मंत्रालय में शिक्षा एवं राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर रह चुके है । जांजगीर चांपा में अपर कलेक्टर के साथ साथ सीईओ आरडीए रायपुर , आयुक्त नगर निगम रायपुर , सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर सहित कई जगहों पर एसडीएम रह चुके है । इन्हें काफी लंबा प्रशासनिक अनुभव है। अब कांग्रेस पार्टी से जुड़कर क्षेत्र की सेवा करेंगे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *