रायपुर-नए साल 2025 के पहले दिन छत्तीसगढ़ के मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी है। डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हैं। 31 दिसंबर की रात से ही लोग कतार में खड़े हैं।अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोकामना लेकर माता के दरबार पहुंचे हैं।
दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर में भी सुबह से भक्त पहुंच रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। लोग नए साल के पहले दिन माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
भिलाई के सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी हुई है ,लोग साल कि पहली सुबह परिवार के साथ मंदिर में पहुच रहे है ,और भगवान के चरण में माथा टेककर नए साल में मनोकामना पूर्ण का आशीर्वाद मांग रहे है ,
रतनपुर स्थित महामाया देवी मंदिर में सुबह सात बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। देखते ही देखते देवी दर्शन करने के लिए लोगों की कतार लग गई।
इस दौरान विशेष पूजा-आराधना कर लोगों ने आने वाले साल भर खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही शहर के मंदिरों में भी लोग मत्था टेकने पहुंचते रहे। तिल्दा के बंजारी माता खपरी मढ़ी और सोमनाथ में भीड़ पहुची है
वहीं, पिकनिक स्पॉट, कानन पेंडारी सहित पर्यटन स्थलों में भी साल के पहले दिन को लोगों ने खूब एंजॉय किया। बुधवार को रतनपुर के खुंटाघाट, कोटा के कोरी डेम, औरापानी जलाशय के साथ ही आसपास के पिकनिक स्पॉट में लोग पहुंचने लगे। इस दौरान अलग-अलग लोग पर्यटन स्थल पर पार्टी कर साल के पहले दिन जश्न मनाते नजर आए।