देवेंद्र नगर के बाद  तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना पुलिस ने अमित बघेल को किया गिरफ्तार,

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read
रायपुर महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। अब तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना  पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इससे पहले देवेंद्र नगर थाने में दर्ज मामले में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जिसके चलते वे वर्तमान में जेल में हैं।

पुलिस के अनुसार महाराजा अग्रसेन  और भगवान झूलेलाल पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में अमित बघेल के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज हैं। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में उन्हें 31 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़े मामलों में उनकी पेशी 12 जनवरी को निर्धारित की गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर और देशभर में प्रदर्शन किया था। अमित के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में 4, तेलीबांधा में 5 और कोतवाली थाना में 4 एफआईआर दर्ज है। वहीं, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड सहित 12 राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *