तिल्दा नेवरा ..तिल्दा में चार दिन पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है जिसमें दो आरोपी नाबालिग है ..पुलिस ने आरोपियों के निशान देहि पर हत्या में प्रयुक्त सीमेंट का टुटा पोल और 2 दोपहिया वाहन जप्त किया है ..आज आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा ..
गौरतलब है कि 30 अप्रैल को सुबह एक युवक की खून से सनी हुई लाश सिरवे खार मेंमिली थी. सूचना पर थाना तिल्दा नेवरा एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा घटना स्थल जाकर देखने पर पाया गया कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था उसके चेहरा व सिर भाग में चोट लगने से खून निकलकर सूख गया था एवं वहीं पर पड़े सीमेंट पोल का टुकड़ा में भी खून लगा था।मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामला हत्या का माना, और अधिकारियों को इस वारदात की जानकारी दी गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा तिल्दा थाना नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। सबसे पहले पुलिस ने मृतक की पतासाजी.. पुलिस को पता चला कि मृतक का गोविंदा पांडे 24 साल पेंड्रा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही का रहने वाला था, वह निर्माणाधिन कान्हा राइस मिल के गोदाम मैं चौकीदारी का काम कर रहा था टीम..पुलिस टीम ने गोदाम में काम करने वालों से पूछताछ कर कुछ जानकारियां जुटाई.. उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो को खगाला, और कुछ मुखबिरों को भी लगाया .
जांच के दौरान पुलिस टीम को कुछ ऐसे क्लू मिले जो अपराधी यो तक पहुंचने के लिए पर्याप्त थे,, बावजूद पुलिस ने धैर्यता का परिचय देते हुए कुछ और सबूत जुटाए,, उसके बाद ग्राम तुलसी नेवर निवासी चंद्रकांत भारती और उनके तीन साथियों से इस मामले में पूछताछ की। पहले तो चारों युवक नानुकुर करते रहे लेकिन जब पुलिस ने उन्हें थाना ले जाकर पूछताछ करने की बात कही तो उन्होंने सारा राज खोल दिया। और जुर्म करना कबूल कर लिया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के पूर्व चारों दोस्त ग्राम तुलसी के धान फड़ के सामने स्थित गौठान में शराब पपीकर रहे थे, इसी दौरान मृतक गोविंदा पाण्डेय वहां से जाते समय आरोपियों को गाली गलौच करने लगा, जिस पर चारों मिलकर मृतक को दौड़ाने लगे तो मृतक भाग रहा था इसी दौरान उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट कर उसे अपने दोपहिया वाहन से जबरन अपने साथ बैठाकर घटना स्थल ले गये जहां पुनः उसके साथ मारपीट करते एवं पास पड़े सीमेंट पोल के टुकडे़ से उसके सिर पर वार कर मौत के घाट उतर दिया ,,हत्या के बाद मृतक के मोबाईल फोन को ले दूर जाकर फेंककर और वहां से फरार हो गए। दूसरे दिन सुबह जब मृतक की लाश की जानकारी पुलिस को मिली और जब पुलिस पहुंची तो दौरान आरोपी युवक भी वहां मौजूद थे।
पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त सीमेंट पोल का टुकड़ा और वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई दो बाइक को भी जप्त कर लिया है। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी चंद्र कामता उर्फ कामता भारती पूर्व में भी लूट के प्रकरण में जेल जा चुका है। पुलिस ने चंद्रकांता के साथ विमलेश यादव 19 साल के साथ दो नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।
मामले को सुलझाने में डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से प्रभारी परेश कुमार पांडे, सहित सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. संतोष वर्मा, कृपासिंधु पटेल, आर. धनंजय गोस्वामी, संजय मरकाम, प्रकाश नारायण पात्रे तथा थाना तिल्दा नेवरा से सउनि. भरत देवांगन, आर. नवीन लहरे एवं किशोर शर्मा , कुलदीपक वर्मा, विजेंद्र निराला की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
टीआई सतेंद्र शाम ने बताया कि आज सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।