तिल्दा नेवरा में चेट्री- चंड्र की धूम..\सिंधी समाज की महिलाओं और युवकों ने निकाली भव्य बाइक रैली. जगह-जगह हुआ स्वागत
तिल्दा नेवरा में भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव एवं हिंदू नव वर्ष धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही झूले लाल मंदिर में श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है।झूलेलालमें मंदिर में सुबह भगवान का जलाभिषेक कर नए वस्त्र धारण कराए गए 8 बजे भगवान की महारती हुई जिसमे बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए ..

शुक्रवार सुबह 10 बजे झूलेलाल मंदिर से सिंधी समाज के युवकों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग हाथों में भगवा झंडा लहराते आयो लाल झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई बाइक रैली सासाहोली, मावली माता मंदिर, खूबचंद बघेल चौक, स्टेशन चौक हेमू कालानी चौक होते हुए नेवरा के गांधी चौक होते हुए पुनः झूलेलाल मंदिर में आकर समाप्त हुई।

इस बीच रैली ..का कई स्थानों पर स्वागत कर शरबत वितरण कर प्रसाद बांटा गया रैली में रोशन आहूजा.जयपाल माधवन संदीप जैसवानी. दीपक मेघानी रवि निहिचलानी. माधव निहिचलानी. जीतू गलानी. मुकेश भोजवानी नितिन खुबवानी .आयुष कोटवानी नरेश रोहड़ा कन्हैया थावरानी,मुकेश कोटवानी ,शरद कोवानी सहित हजारो की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए ,इसके पहले गुरुवार की शाम समाज की नारी शक्ति द्वरा भव्य बाइक रैली निकाली गई।

सफेद वस्त्र धारण किए महिलाएं हाथों में भगवा रंग का झंडा लहराते हुए चल रही थे.जहां से भी बाइक रैली गुजरी रैली की भव्यता को लोग देखते ही रह गए। रैली का सिंधी कैंप में भव्य स्वागत किया गया एवं फूल बरसाए गए।रैली में कोयल निहिचलानी .नैना ,अनीता हरिरामानी,सरिता चंदानी एक खुली जीप में में झंडा लहराते चल रही थी.रैली में रानी कोटवानी ,डिम्पल पंजवानी .एकता गलानी, भूमि कोटवानी ,काजल कृपलानी सहित हजारो महिलाए शामिल हुई .. शाम 4 बजे भगवान झूलेलाल की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर को आई एम लंगर शुरू होगा जो शाम तक चलेगा।
