इंदर कोटवानी
जनकराम वर्मा ने कहा कि मेरा जन्मदिन मनाने मेरे अपने लोग हर साल आते हैं, हर साल जन्मदिन आता है, लोग मुझे अपनत्व, विश्वास और प्यार के साथ देखते हैं और मेरा जन्मदिन मनाते हैं।
तिल्दा नेवरा –पूर्व विधायक जनकराम वर्मा के समर्थकों ने शनिवार को उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाकर पार्टी और शहर को उनकी ताकत का अहसास करा दिया है।काग्रेस के वरिष्ठ नेता 67 साल के जनकराम वर्मा 2013 के चुनाव में बलौदाबाजार विधान सभा से विधायक चुने गए थे,लेकिन पिछले 2019 के विधान सभा चुनाव में वे बहुत काम वोटो से चुनाव हर गाए थे ..अब 2023 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सियासी पारा पूरी तरह से गरमा चुका हैं,

पार्टी के वफादार सिपाही के रूप में माने जाने वाले शांत और सरल स्वभाव के धनी पूर्व विधायक जनक राम वर्मा के जन्मदिन पर शनिवार को बलोदाबाजार स्थित उनके कार्यालय में जिस संख्या में उनके समर्थक जन्मदिन मनाने पहुंचे थे, और उसके बाद 2 दर्जन से भी अधिक वाहनों के लम्बे काफिले के साथ रैली की शक्ल में अपने बेटे राकेश वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष बलौदाबाजार के साथ जन्मदिन मनाने तिल्दा पहुंचे और दीनदयाल उपाध्याय चौक के साथ शहर में जगह-जगह हुए उनके स्वागत फिर कांग्रेस कार्यालय में उनके समर्थकों द्वारा जिस प्रकार ढोल नगाडो और आतिशबाजी कर उसका स्वागत किया गया.. उसे राजनीतिक गलियारों में लोग चुनाव से पहले उनका शक्ति प्रदर्शन कह रहे हैं,, हालांकि जनक राम वर्मा ने कहा कि मेरा जन्मदिन मनाने मेरे अपने लोग हर साल आते हैं, हर साल जन्मदिन आता है .लोग मुझे अपने तो विश्वास और प्यार के साथ देखते हैं और मेरा जन्मदिन मनाते हैं|
चुनाव जीत कर आने जैसा दिखा माहौल,समर्थकों ने फूलमाला से लाद दिया
अपने जन्म दिन पर तिल्दा नेवरा शहर पहुंचे जनकराम वर्मा का उनके समर्थकों ने जिस जोश के साथ स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया उस दौरान दीनदयाल चौक का माहौल ऐसा लग रहा था मानो वे चुनाव जीतकर शहर पहुंचे हैं… चौक पर अपने वाहन से उतरते ही जनक बाबा जिंदाबाद के नारों से पूरा चौक गूंज उठा. यहाँ उनके समर्थकों के द्वारा 21 केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और बधाइयां दी.
एक सवाल के जवाब में पूर्व विधायक जनकराम वर्मा ने कहा कि मेरा जन्मदिन हर साल आता है. लेकिन हर 5 साल में पत्रकार मित्रों को खास लगने लगता है” 2023 चुनाव की तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव क्षेत्र की जनता और मेरे कार्यकर्ता लड़ते हैं..इस बार भी मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं.. पार्टी मुझे टिकट देगी तो निश्चित रूप से मैं पूरी दमदारी के साथ चुनाव लडूगा और जीतूगा। यह पूछे जाने पर कि यदि उन्हें टिकट नहीं दी गई ऐसे में उनका अगला कदम क्या होगा..? उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं,पार्टी का आदेश मुझे शिरोधार्य होगा. पार्टी है तो हम हैं..। रहा सवाल टिकट मांगने का तो पार्टी का हर कार्यकर्ता को टिकट मांगने का अधिकार है..। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 5 सालों में भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुमुखी विकास किया है सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक रहने वाले व्यक्ति को मिला है जिसका लाभ आने वाले इस चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा और भूपेश बघेल के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी..