जंगल में मिली महिला की लाश..हत्या की आशंका ?सब्जी बेचने शहर गई थी ..

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

सूरजपुर

एक अन्य बड़ी खबर  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से निकलकर सामने आ रही है। यहां एक महिला का शव संदिग्ध हालत में जंगल में मिला है। ग्रामीणों ने महिला का शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के शव से कुछ ही दूरी पर उसका सामान मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र का है। यहां सोनवाही जंगल में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। वहीं महिला के शव के कुछ ही दूरी पर उसका सामान भी मिला है। महिला का शव मिलने की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की टीम ने जांच में पाया कि, महिला के शरीर पर चोट के निशान है। बताया जा रहा है कि, महिला सब्जी बेचने के लिए शनिवार सुबह घर से अंबिकापुर गई थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी। वहीं अब महिला का शव मिला है। पुलिस की टीम हत्या की आशंका जताते हुए जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *