छत्तीसगढ़ में रेलवे ने बहाल की 6 ट्रेनें:यात्रियों की सुविधा के लिए फैसला; 

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

रायपुर ,,यात्री गण ध्यान दे छत्तीसगढ़ में रेलवे ने आज 19 मार्च से जिन 6 ट्रेनों को कैंसिल किया था, उसे  फिर से बहाल कर दिया गया है। यानी कि रेल यात्रियों के लिए आज बुधवार के लिए तय समय से ये गाड़ियां चलाई जाएंगी। इससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रायपुर मंडल के बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर काम किया जा रहा है। 19 मार्च यानि आज डाउन लाइन में 3 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से कुछ ट्रेनों को कैंसिल करने का निर्णय लिया गया था।लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 6 ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। ताकि, यात्रियों को परेशानियों का सामना करना न पड़े।

19 मार्च को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर। गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।

गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर। गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।कैंसिल करने का निर्णय लिया गया था।जबकि  झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होनी थी, लेकिन अब यह ट्रेन गोंदिया तक जाएगी।

इसी तरह 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया की जगह बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होनी थी। अब यह गोंदिया से ही चलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *