चेट्री-चंड्र महोत्सव :तिल्दा में निकली विशाल बाइक रैली ,भगवान झूलेलालके जयकारो से गूंजा शहर

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

तिल्दा नेवरा में भगवान झूलेलाल का जन्म उत्सव चेट्री-चंड्र पूरे देश के साथ तिल्दा में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज रविवार को सुबह से ही तिल्दा के झूलेलाल मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। सुबह 10 झूलेलाल मंदिर से सिंधी समाज के युवकों के द्वारा बाइक रैली निकाली गई।

मंदिर से शुरू हुई रैली, संत कंवर राम चौक से होते हुए, अग्रसेन चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक पहुंची। यहां से रैली सासा होली, मावली मंदिर, दीनदयाल चौक होते हुए स्टेशन चौक पहुंची। यहां रैली का भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन चौक सिंधी व्यापारी संघ के द्वारा यहां प्रसाद वितरण किया गया। उसके बाद रैली दीनदयाल चौक होते हुए हेमू कॉलोनी चौक पहुंची यहां भी रैली का स्वागत कर आतिशबाजी की गई।

वेलकम डेली नीड्स के पास रैली का भव्य स्वागत कर मिष्ठान का वितरण किया गया। पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद रैली झूलेलाल मंत्र में आकर समाप्त हुई। रैली में हजारों की संख्या में युवक बाइक लेकर पहुंचे थे।

रैली में राजकुमार भीखवानी, राजेश कोटवानी,अनिल बत्रा,प्रकाश खूबचंदानी ,माधवदास निहिचलानी,रमेश विरानी, धनराज खत्री,आयुष कोटवानी,आयुष हरिरामानी, गौतम तेजवानी, मुकेश कोटवानी राजेश जेठवानी, अवि नीहचलानी, टीकम नीहचलानी, कन्हैया थावरानी, टीकम देवानी,बनती थावरानी, सहित बड़ी संख्या में समाज की युवा शामिल हुए,दोपहर 1 बजे झूलेलाल मंदिर में आम भंडारा शुरू होगा शाम 4बजे भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी, शोभा यात्रा का विसर्जन नेवर बड़े तालाब में किया जाएगा जहां विशेष आरती का आयोजन किया गया है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *