तिल्दा नेवरा ..पंडित श्री प्रदीप मिश्रा के तिल्दा-नेवरा आगमन आगमन पर सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय चौक से कथा स्थल तक सैकड़ों वाहनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पंडित मिश्रा जी का दीनदयाल चौक पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान शहर के सामाजिक संगठनों व हजारों की संख्या में शहरवासियों द्वारा जगह जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई ..मंगलवार से स्थानीय हाई स्कूल दशहरा मैदान में पंडित श्री प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से लाखों श्रद्धालु कथा का श्रवण करेंगे… कथा के आयोजक घनश्याम अग्रवाल ने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा के आगमन से धन्य हो गई मेरी नगरी तिल्दा नेवरा।

शाम 7बजे पंडित प्रदीप मिश्रा विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचे,यहां घनश्याम अग्रवाल परिवार के साथ रमेश अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, राजू शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया, एयरपोर्ट से कारों के लंबे काफिले के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा तिल्दा नेवरा शहर पहुंचे और दीनदयाल उपाध्याय चौक से उनकी भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। दीनदयाल चौक पर श्री मिश्रा के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह देखने को मिला, यात्रा का सभी श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया यात्रा के लिए विभिन्न सामाजिक धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों की ओर से सैकड़ों स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे ,,यहां से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए शीतल पर और शरबत की व्यवस्था की गई थी ,इस दौरान स्थानीय रहवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ ही जोरदार पुष्प वर्षा की जिसमें शोभा यात्रा मार्ग पर पुष्पों की लगभग 1 इंच मोटी परत दिखाई देने लगी सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना कर पंडित मिश्रा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पहले कभी नहीं देखी ऐसी भीड़
दीनदयाल उपाध्याय चौक से प्रारंभ हुई शोभायात्रा सब्जी मंडी, गुरु घासीदास चौक होते हुए कथा स्थल पहुंची.रमेश अग्रवाल ने बताया कि तिल्दा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है ,कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से 1 अगस्त से 7 अगस्त तक दोपहर 2 से 5 बजे श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है , कथा में प्रतिदिन 1लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है…
रमेश शर्मा ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए हजारों भक्तों तिल्दा पहुंच गए हैं. तिल्दा के विभिन्न मंदिरों एवं धर्मशाला में उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है. वहीं कथा स्थल पर भी व्यापक व्यवस्था की गई है. कथा स्थल पर गर्मी से बचाने के लिए कूलर और पंखे लगाए गए हैं, 3 बड़े डोन के साथ आसपास भी छोटे-छोटे टेंट लगाए गए हैं, कथा में पहुंचने के लिए 11 द्वारों से प्रवेश की व्यवस्था की गई है ,हर द्वार पर सहायता केंद्र बनाए गए हैं ..|शहर से बाहर से आने वाले 70हजार से भी ज्यादा स्थाई लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी. शोभायात्रा में विधायक प्रमोद शर्मा, सभापति राजू लाल शर्मा.रामगोपाल मुनका, योगेश गांधी. कुणाल शर्मा. रमेश अग्रवाल ,बैजू शर्मा. विट्ठल सिंघानिया, सुनील अग्रवाल. संयुक्त हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए
कथावाचक पंडित पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कल से दीनदयाल उपाध्याय चौक से निकाली गई भव्य शोभायात्रा