एयर इंडिया का प्‍लेन क्‍यों हुआ क्रैश, सामने आई वजह, 242 लोग थे सवार, एयरपोर्ट के पास धुएं का गुबार

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read
गुजरात में बड़ा विमान हादसा हुआ है. अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बार क्रैश हो गया. विमान का पिछला हिस्‍सा किसी चीज से टकराने और इंजन में आई खराबी की वजहें बताई जा रही हैं. जांच के बाद ही असल वजह की पुष्टि हो सकेग
फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हो गया। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था। - Dainik Bhaskar

अहमदाबाद में बाड़ा हादसा हुआ है. एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का प्‍लेन क्रैश हो गया है. प्रारंभिक जांच में विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की वजह सामने आई है. बताया जा रहा है कि प्‍लेन का पिछला हिस्‍सा यानी टेल के टकराने से यह हादसा हुआ है. कुछ रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में अचानक खराबी आ गई, जिस वजह से यह हादसा हुआ. प्‍लेन में 242 लोग सवार थे. एयर इंडिया का यह प्‍लेन अहमदाबाद से टेकऑफ करने के बाद लंदन के लिए रवाना हुआ था. दुर्घटनास्‍थल पर धुएं के गुबार को देखा जा सकता है. हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, राज्‍य के गृह मंत्री और अहमदाबाद के पुलिस कमिश्‍नर से फोन पर बात कर हालात के बारे में जानकारी हासिल की है. अमित शाह ने हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया है.

अहमदाबाद में लंदन जा रहे विमान के क्रैश होने से बड़े पैमाने पर नुकसान होने का अंदेशा है. दुर्घटनास्‍थल पर धुएं के गुबार को स्‍पष्‍ट तौर पर देखा जा सकता है. प्‍लेन क्रैश की सूचना मिलते ही मौके पर एमर्जेंसी सर्विसेज की टीम पहुंच गई और प्रभावितों को मलबे से निकालकर उन्‍हें मेडिकल सेवा मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है. विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की सूचना मिलते ही पूरा अमला हरकत में आ गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. वहीं, दुर्घटनास्‍थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *