अवैध रूप से चल रहे निजी हाॅस्पिटल -क्लिनिक पर .स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 

वीसीएन टाइम्स
4 Min Read

नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन ;एक क्लीनिक सील.डिग्रीधारी चाचा के मरने के बाद भतीज कर रहा था इलाज..

.तिल्दा नेवरा -विकासखण्ड तिल्दा में अवैध रूप से संचालित हाॅस्पिटल एवं क्लीनिक की जाॅंच के लिए अभियान शुरू किया गया है,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅं.मिथिलेष चैधरी के निर्देशन में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅं. आशीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गठित जाॅंच दल के द्वरा तिल्दा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थाओं छापामार कार्रवाई की गई ..कार्रवाई का सिलसिला पिछले  दो दिनों से जरी है .

खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅं. आशीष कुमार सिन्हा ने बताया की तिल्दा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हाॅस्पिटल एवं क्लीनिको की जाँच लिए एक टीम गठित कर छापामार कारवाई की जा रही है. पहले दिन बुधवार को तिल्दा क्षेत्र में संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान 5 क्लीनिक,2 हाॅस्पिटल में दबिश देकर  उक्त निजी संस्थाओं में नर्सिंग होम एक्ट मानकों का परीक्षण किया गया। बिना वैध दस्तावेज के संचालित माता बिनता क्लीनिक को नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पाये जाने पर सील करने की कार्यवाही की गई,

इसी तरह 1 निजी अस्पताल में गैर एम बी बी एस के अस्पताल का संचालन किया जा रहा था..अस्पताल प्रबंधन को तत्काल अस्पताल बंद करने आदेश दिए गए..जाँच टीम द्वारा हिदायत देकर कहा गया की जब तक अस्पताल में MBBS डाक्टर की नियुक्त नही की जाती है तब तक किसी भी मरीज का इलाज न करे यदि मरीज का इलाज करते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी,इसी तरह इभान डेंटल क्लिनिक में छापा मारा यहाँ डिग्रीधारी चाचा के बदले भतीजा मरीजो इलाज करते पाया गया ..बाद में पता चला की डाक्टर की मौत हो चुकी है ..असके बाद क्लिनिक को तत्काल बंद कराया गया..इसके अन्यनिजी अस्पताल एव किलिनिको में नर्सिंग होम एक्ट का उलंघन करते पाया गया,कुछ झोला छाप डाक्टरों के क्लीनिको पर भी टीम पहुंची उन्हें हिदायत देकर क्लीनिक को बंद कराया गया ..

तिल्दा में बड़े पैमाने पर अवेध रूप से  नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे है..कोई अपने आपको भाजपा का नेता बताकर डाक्टर बनकर लोगो का इलाज कर रहा तो, तो कोई नेतागिरी के आड़ में नर्सिंग होम एक्ट मानकों का उल्लंघन कर मरीजो  की जान के साथ खिलवाड़  कर रहा है ,डाॅं. आशीष कुमार सिन्हा का कहना  है कि नर्सिंग होम एक्ट के तहत् यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, और किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो  सक्त से सक्त कार्यवाही की जाएगी।, स्वास्थ्य विभागके द्वरा चलाए जा रहे इस अभियान से अवेध रूप से संचालित हाॅस्पिटल एवं क्लीनिक संचालको में खलबली मची हुई है ..

कुछ ऐसे थे हॉस्पिटल और क्लिनिक है.जो एक नाम से रजिस्ट्रेशन करा कर अलग-अलग शहरों में हॉस्पिटल का संचालन कर रहे हैं जिसकी शिकायत हमें मिली है .संचालकों के द्वारा नियमों को ताक में रखकर उल्लंघन करते पकड़े गए तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
डॉ आशीष सिन्हा खंड चिकित्सा अधिकारी तिल्दा नेवरा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *