VIP रोड के होटल में दो विदेशी महिलाएं,पकड़ी गई

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

रायपुर:छत्तीसगढ़ की राजधानी में पिछले कुछ समय से विदेशी नागरिकों का आना-जाना बढ़ा है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से कई बार विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया जाता है। एक बार फिर प्रदेश की राजधानी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है

 मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां तेलीबांधा थाना पुलिस ने VIP रोड स्थित एक होटल से दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाऐं खुद को उज़्बेकिस्तान का निवासी बता रही है। दोनों ही महिलाएं बिना पासपोर्ट और वीजा के रायपुर में रह रही थी। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और IB के साथ मिलकर दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ समय पहले ही राजधानी के VIP रोड में एक उज्बेकिस्तान की महिला ने तेज रफ़्तार से कार चलाते हुए एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयंकर थी की युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पुलिस ने महिला और उसके साथ एक वकील को गिरफ्तार किया था। कुछ महीने की सजा काटने के बाद दोनों ही जेल से छूट गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *