विनोद श्रीवास्तव को सीएसआर उत्कृष्टता के लिए, महात्मा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

तिल्दा नेवरा-नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में ‘सीएसआर उत्कृष्टता के लिए अल्ट्राटेक रावन सीएसआर हेड विनोद श्रीवास्तव को “महात्मा अवार्ड”2024’ से सम्मानित किया गया.यह सम्मान श्रीमती किरण बेदी, पूर्व गवर्नर पुण्डिचेरी, पहली भारतीय महिला आईपीएस अधिकारी एवं अमित सचदेवा, फाउंडर महात्मा फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।  सम्मान समारोह के आयोजन में मुख्य सहयोगी आदित्य बिरला ग्रुप, महात्मा फाउंडेशन, यु. एन. डी. पी, फिक्की की भागीदारी रही।

इस सम्मान समारोह में देश के ख्याति प्राप्त हस्ती  सुधा मूर्ति, अनु डागा, बनकर रॉय ,डॉ प्रताप सी रेड्डी, डॉ सोनल मानसिंह,जतिन दास, डॉ रामा चंद्र गाल्ला आदि को महात्मा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया जबकि महात्मा अवार्ड फॉर लीडरशिप से रति फोर्ब्स एवं स्मिनू जिंदल को सम्मानित किया गया।

समारोह में सीएसआर हेड विनोद श्रीवास्तव को सीएसआर के क्षेत्र में 36 वर्षों के अनवरत योगदान के लिए अल्ट्राटेक रावन यूनिट सीएसआर हेड विनोद श्रीवास्तव को महात्मा अवार्ड फॉर यंग चेंज मेकर से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर अल्ट्राटेक रावन यूनिट प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया है.

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। इसके लिए बहुप्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं जूरी का दल पुरस्कार हेतु चयनित करता है।महात्मा अवार्ड वैश्विक सामाजिक प्रभावी व्यक्तियों एवं परिवर्तन कर्ताओं को दिया जाता है। उन व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करता है जो एक न्यायपूर्ण, स्थायी और करुणामय भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में स्थिरता, परोपकार, साझा मूल्य और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व में उत्कृष्टता को चिन्हित करता है।

गरीबी और भूख को लेकर महिलाओं को सशक्त बनाने, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, साहित्य, कला और संस्कृति, पत्रकारिता, शांति और न्याय को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने तक, यह पुरस्कार समाज पर स्थायी प्रभाव डालने वालों को दिया जाता है। महात्मा पुरस्कार की स्थापना एक गांधीवादी और भारतीय वकील अमित सहदेवा द्वारा की गई है तथा यह गांधी की चिरस्थायी विरासत के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में परोपकारी राजश्री बिड़ला, आदित्य बिड़ला समूह द्वारा समर्थित है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *