VCN टाइम्स मार्निग बुलेटिन: छत्तीसगढ़ सहित देश की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में…

वीसीएन टाइम्स
5 Min Read

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेला. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. मुकाबले में बांग्लादेश ने 229 रनों का टारगेट दिया था.

शमी के ‘पंजे’ और शुभमन गिल के शतक से हारी बांग्लादेशी टीम

बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के बाद जमानत के निर्देश जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि स्थानीय प्रक्रिया के बादआज शाम तक देवेंद्र यादव रायपुर जेल से बाहर आएंगे। वे 17 अगस्त से जेल में बंद थे।
विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत:7 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे
सरगुजा संभाग से स्कूल शिक्षा को लेकर 2 बड़ी खबर सामने आई है। बलरामपुर के वाड्रफनगर में फेयरवेल पार्टी के दौरान अश्लील गानों पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छात्राओं के साथ टीचर भी ठुमके लगाते नजर आ रहे। कलेक्टर और डीईओ ने कड़ा एक्शन लेते हुए 11 छात्रों को निलंबित करते हुए परीक्षा से वंचित करने का नोटिस जारी किया है।
अश्लील गाने पर छात्राओं के साथ थिरके गुरुजी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कटगी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के मतदान केंद्र क्रमांक 78 पर दो सगी बहनें हल्दी-मेहंदी लगे हाथों के साथ वोट डालने पहुंचीं कहा- लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी पहले। बड़ी बहन रमा देवांगन और छोटी बहन प्रभा देवांगन दोनों की शादी की रस्में जारी है।

बलौदाबाजार में शादी से पहले मतदान करने पहुंची बहनें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने अपनी दूसरी पत्नी को जिंदा जलाकर मार दिया। संतान नहीं होने पर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। इसी दौरान आरोपी पति मॉर्निंग वॉक के बहाने पत्नी को बाहर ले गया और पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।

बच्चा नहीं होने पर दूसरी पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के पहले चरण के नतीजों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ज्यादा सीटें जीतने का दावा जारी है।कांग्रेस ने भाजपा पर झूठे दावे करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले चरण में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त मिली है, जबकि भाजपा का कहना है कि पंचायत चुनावों में उसकी जबरदस्त जीत हुई है।

पंचायत चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दावों में बड़ा अंतर
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में 16 साल की बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले पिता को रायपुर के (पॉक्सो) फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। वहीं एक अन्य धारा पर 5 साल की सजा के साथ तीन हजार और एक हजार का अर्थ दंड लगाया है। अर्थ दंड नहीं देने पर पांच महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी। यह फैसला न्यायधीश राकेश कुमार सोन ने सुनाया है।
रेप के आरोपी पिता को 20 साल की सजा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लापता हुए ड्राइवर का शव आज पेड़ पर लटका हुआ  मिला है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। पूरे मामले को जांच की जा रही है।

रायगढ़ में लापता ड्राइवर का पेड़ से लटका मिला शव,

रायपुर: राजस्थान के उदयपुर में आयोजित राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने छत्तीसगढ़ की तारीफ की है। केंद्रीय मंत्री ने जल संचयन के लिए जनभागीदारी से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जल संरचनाओं के निर्माण में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर है

 देश में बढ़ा छत्तीसगढ़ का नाम, केंद्रीय मंत्री ने जमकर की तारीफ
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *