वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को कार्यों में मिलेगी सफलता,धन लाभ के अवसरों में भी वृद्धि

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read

आज 4 अक्टूबर का राशिफल

मेष-आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। लोग आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे, लेकिन जो विद्यार्थी किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रयासों को जारी रखना होगा। संतान के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने सहयोगियों से मित्रों जैसा व्यवहार करना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई गलत आरोप लग सकता है, जिसमें आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी।
वृषभ-आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। यदि आपने पहले कुछ कर्ज लिया ले रखा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर दूर जा सकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको थोड़ा सोच समझकर चलने की आवश्यकता है। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और आपको कुछ नए इन्वेस्टमेट से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे। परिवार में किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
कर्क –आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर बिल्कुल ढील नहीं देंगे और आपको जो काम मिलेगा, उसे पूरा करने में जुटे रहेंगे। जो लोग डिजाइनिंग या फिर मार्केटिंग का व्यवसाय करते हैं, उन्हें मेहनत अवश्य करनी होगी। आपको गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार का सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी मांगनी पड़ेगी।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *