तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को नवरात्रि के पहले दिन मिल सकती है कोई अच्छी खबर

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read

आज 3 अक्टूबर का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपका ध्यान भगवान की भक्ति में लगेगा, जिसे लेकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। आपको बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर काम करना होगा। जीवनसाथी को कामों में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। कोई नौकरी से संबंधित परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है, जिसे लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन

वृषभ-आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां रहेगी। पारिवारिक सदस्य किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी में जुटे रहेंगे। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप उसको लेकर काफी भागदौड़ करेंगे। व्यस्त रहने के कारण आपको थकान सिरदर्द आदि का अनुभव होगा। आपके काम आपको थोड़ी समस्या दे सकते हैं, जिन्हें आप कल पर टालने से बचें। आपको अपनी संतान के संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। धन को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देकर चलने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में यदि आपने लापरवाही की तो बाद में आपको बड़ी समस्या हो सकती है। माताजी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत करेंगी। आपको उनकी जिम्मेदारी को ढील नहीं देनी है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
कर्क-आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ नई चीजों को लेकर आपको खुशी होगी। आपके भाई बहन आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप किसी बाहरी व्यक्ति को सलाह देने से बचें। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *