मेष, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read

आज 22 अक्टूबर का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। आपको अपनी कमाई के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी लाभ की योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी काम की यदि शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। यदि आप किसी बात को लेकर बेवजह परेशान चल रहे हैं, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
विज्ञापन

वृषभ –आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी यदि कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। आप कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।। यदि आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। अविवाहित जातकों की प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
कर्क –आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अक्समात लाभ मिलने से धन तो प्राप्त होगा, लेकिन आपके विरोधी भी इसके साथ-साथ उत्पन्न होंगे, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। यदि किसी बात को लेकर मन में संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल ना पड़े और कोई बड़ा निवेश आप किसी एक्सपर्ट की निगरानी में रहकर ही करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *