ग्राम में घुलघुल हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया, इस मौके पर किसानों ने अपने कृषि औजारों की साफ सफाई कर एक स्थान पर रखकर दीप प्रज्वलित कर दूध बेलपत्र चढ़ाकर पूजा अर्चना की..इस अवसर पर किसानो के साथ मिलकर किसान नेता जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने जंगली प्याज कांदा, गेहूं आटा हमार पत्ते, में नमक डालकर गायों को खिलाया गया और चरवाहों को दाल एवं चावल दिया गया ..किसानों ने तालाबों में अपने समस्त कृषि औजारों को धोकर साफ सुथरा किया एक ही स्थान पर रखकर दूध बेलपत्र, चढ़ाकर पूजा अर्चना की ,गाव में हरियाली लाने के लिए गांव में पौधरोपण भी किया गया
इस मौके पर किसान नेता ने भंवरा, बाटी. गिल्ली-डंडा. कबड्डी खो-खो आयोजित कर छत्तीसगढ़ ओलंपिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया |उक्त प्रतियोगिता में गांव के बच्चो और युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया..इस अवसर पर पशु विभाग द्वारा गायों का टीकाकरण किया गया, वही पशु विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई.. राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भधान नवजात बछड़े की देखभाल संतुलित पशु आहार उक्त कार्यक्रम में दिनेश वर्मा प्रेम लाल वर्मा गांव के पंच सरपंच पशु विभाग के अशोक वर्मा पशुपालक किसान उपस्थित रहे