tilda,सरस्वती सायकल योजना :47 छात्राओं को किया गया साइकिल का वितरण

वीसीएन टाइम्स

तिल्दा नेवरा-तिल्दा के ग्राम रायखेड़ा में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में शुक्रवार को नवी की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया..इस मौके पर आयोजित समारोह अनीता योगेंद्र शर्मा विधायक धरसीवा मुख्य अतिथय एव अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,सुमन देवव्रत नायक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थी ,इस अवसर पर कक्षा नवमी में अध्ययनरत 47 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया।

विधायक अनीता शर्मा द्वारा छात्रा को तिलक लगाते हुए

इस मौके पर मुख्य अतिथि अनीता शर्मा ने कहा कि बच्चों को साइकिल मिलने से अब आने जाने में उनको परेशानी नहीं होगी, उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर विद्या अध्ययन करने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे पढ़ लिख कर अच्छे नंबरों से पास होकर अपने माता-पिता गांव और स्कूल का नाम रोशन करें,|

सुमन देवव्रत नायक ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार वर्ष 2004 से  अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्राओं को सरस्वती साईकिल योजना के तहत नि:शुल्क साईकिल वितरण किया जाता है यही कारण है कि आज बालिका शिक्षा में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

साइकिल प्रदान करते हुए अतिथि

समारोह में श्री देवव्रत नायक पूर्व जनपद अध्यक्ष) बालकृष्ण वर्मा, संतोष कुर्रे( पूर्व जनपद सदस्य) ,गजेंद्र कुमार वर्मा प्रभारी प्राचार्य, विष्णु प्रसाद वर्मा प्रधान पाठक , कुशल दास, राजेन्द्र तुरकाने, तुलसी साहू, मोहन नायक, ओमप्रकाश वर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं काफी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *