छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध रेत खनन की खबर बनाने गए पत्रकारों को रेत माफिया ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। 2 बार हवाई फायरिंग की। माफिया के गुर्गों ने पहले पत्रकारों से बहस की, फिर कैमरा और आईडी कार्ड छीना.. मामला राजिम थाना क्षेत्र के पैरी नदी के पितईबंद रेत घाट का है..।वारदात के वक्त किसी तरह जान बचाकर भाग रहे पत्रकारों ने वीडियो बनाया है, जिसमें वह खून से सने दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि 3 लोग दौड़ रहे हैं। वह वीडियो में कह रहे हैं कि रेत माफिया ने हमला किया है। प्रशासन पत्रकारों को बचाए।

रेत खदान में फायरिंग…पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
सुकमा के कोंटा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे का पार्थिव शरीर सोमवार शाम घर लाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।मेयर मीनल चौबे भी ASP आकाश राव को नमन करते दिखीं। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के पहुंचते ही सभी की आंखें नम हो गई। शहीद की पत्नी और परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे।आज अतिम संस्कार होगा ,,
शहीद आकाश राव का पार्थिव शरीर घर लाया गया
छत्तीसगढ़ पुलिस अब सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वालों पर एक्शन ले रही है। खुद को डॉन माफिया बताने वालों को थाने बुलाकर माफी मांगनी पड़ रही है। पुलिस उनसे कान पकड़कर उठक बैठक करा रही है।बिलासपुर में ऐसी ही कार्रवाई का वीडियो सामने आया। इन बदमाशों ने बंदूक पकड़कर एक फिल्मी जैसा पोस्टर बनाया और सोशल मीडिया में पोस्ट किया। इस पोस्टर में लिखा था- SHOOTER
डॉन-माफिया बताने वालों से पुलिस ने कराई उठक-बैठक
[बंदूक पकड़कर बनाया फिल्मी पोस्टर..लिखा- SHOOTER]
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर में हार्डवेयर व्यवसायी के गोदाम में नकली धान बीज पैकिंग की शिकायत पर प्रशासनिक और कृषि अमले ने छापेमारी की। छापे के बाद दुकान संचालक दुकान और घर बंद कर भाग गया।सोमवार को राजस्व और कृषि विभाग की टीम ने गोदाम की जांच की, तो बड़ी मात्रा में नकली धान बीज, धान बीज पैकिंग का सामान जब्त किया गया। मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया है।
हार्डवेयर गोदाम में पैक कर रहे थे नकली धान बीज:
रायपुर के महादेव घाट इलाके में 4 जून की रात जन्मदिन के जश्न के दौरान जिन लड़कियों की लड़कों के साथ मारपीट हुई थी.जांच में लड़कियों का कनेक्शन सेक्स रैकेट से जुड़ा है.युवतियों के मोबाइल की जांच के दौरान 250 से ज्यादा लड़कियों का नेटवर्क मिला है, जो देह व्यापार में लिप्त है। उन लड़कियों की सौदेबाजी का चैट के साथ अश्लील वीडियो और फोटो भी मिला है।लड़कियां राज्य के अलग-अलग शहरों की हैं
रायपुर महादेव घाट मारपीट केस में सेक्स-रैकेट का खुलासा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम 7:30 बजे अपने आधिकारिक आवास पर विदेश से लौटे सांसदों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. ये सांसद ऑपरेशन सिंदूर के तहत विभिन्न देशों में भारत का पक्ष रखकर पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए तैनात किए गए थे.विदेश से लौटे सात प्रमुख सांसदों के प्रतिनिधियों के अनुभव और फीडबैक लेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी सभी सांसदों के लिए डिनर की मेजबानी भी करेंगे.
विदेश से लौटे डेलिगेशन से आज PM मोदी करेंगे मुलाकात
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन आरोपी राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत इंदौर से पकड़े गए हैं। आनंद कुर्मी सागर के बीना अरेस्ट हुए हैं।राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। सोनम को गाजीपुर के वन स्टाप सेंटर में रखा गया था। उसे शिलॉन्ग ले जाया जा रहा है।
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर के आरोपियों की प्रोफाइल
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद में धर्मांतरण और लव जिहाद के विरोध में 9 जून को महाबंद का आयोजन किया गया। हिंदू समाज संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस बंद को सर्व समाज का समर्थन मिला।कुरूद नगर में विशाल रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। पुराना बाजार चौक में धर्म सभा का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने भी बंद में सहयोग किया।