जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में एक महिला के पास से लोडेड पिस्टल मिलने से हड़कंप मच गया. महिला दिल्ली की रहने वाली है. वह दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंची थी. जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के तौर पर हुई है.
वैष्णो देवी मंदिर में लोडेड पिस्टल लेकर घुसी दिल्ली की महिला
रायपुर के कोतवाली थाने में एक महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। छेड़छाड़ का आरोप ASI रैंक के पुलिसकर्मी पर लगा है। बताया जा रहा है कि, महिला पुलिसकर्मी किसी काम से वहां पहुंची थी। घटना उसी दौरान की है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
रायपुर में पुलिसवाले पर छेड़छाड़ का आरोप
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में नया ट्विस्ट आया है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए ललित जैसिंघ ने नामांकन फॉर्म खरीदा है। जैसिंघ अब श्रीचंद सुंदरानी और अमर पारवानी के पैनल के प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतर गए हैं।
सुंदरानी-पारवानी पैनल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जैसिंघ
रायपुर के रिहाइशी एरिया टिकरापारा में एक टेंट हाउस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि, गोदाम में भारी मात्रा में बांस और टेंट के कपड़े रखे हुए थे। जिस वजह से आग तेजी से फैल गई। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
रायपुर के रिहायशी एरिया में भड़की आग
AICC के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर आ रहे हैं। यहां वे एयरपोर्ट से सीधे रायपुर के सेंट्रल जेल पहुंचेंगे। शराब घोटाला मामले में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात करेंगे।इसके बाद दोपहर को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।
कवासी से मिलने जेल जाएंगे सचिन पायलट
आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में रायपुर स्पेशल कोर्ट ने निगम के रिटायर्ड अधिकारी को 5 साल के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश मधुसूदन चन्द्राकर ने यह फैसला सुनाया है।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर मनोज सिंह ठाकुर को दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई गई है।
रायपुर निगम के अधिकारी को 5 साल की जेल
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को पीटते थाने तक ले गया। बीच सड़क पर बाल खींचकर पीटा। इस दौरान एक बाइक सवार ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला मानिकपुर चौकी थाना क्षेत्र के पोखरीपारा का है।
पत्नी को बाल खींचकर पीटते थाने तक ले गया
बलौदा बाजार आगजनी हिंसा में संलिप्त केस में पुलिस ने 3 और आरोपियों दीपक धृतलहरे, सुशील बंजारे, भुवनेश्वर सिंह डहरिया शामिल है.इनमे एक आम आदमी पार्टी का जिला अध्यक्ष शामिल है.आगजनी केस में अबतक कुल 191 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है. हलाकि जेल में बंद ज्यादातर लोगों को सुप्रीम कोर्ट,हाई कोर्ट और सत्र न्यायालय से जमानत भी मिल चुकी है.
बलौदा बाजार आगजनी केस:आप नेता सहित 3 और गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ CBI ने स्पेशल कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर की है। बघेल को जिन आरोपों से बरी किया गया है, CBI ने उन्हीं आरोपों को चुनौती दी है। अब इस केस की सुनवाई 4 अप्रैल को रायपुर कोर्ट में होगी।
सेक्स सीडी कांड…भूपेश के खिलाफ रिवीजन पिटीशन
छत्तीसगढ़ के सुकमा और कोंडागांव में सुरक्षाबल के जवानों को सफलता मिली है। मंगलवार को चार नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने बताया कि वह माओवादी विचारधारा से तंग आकर नक्सली संगठन छोड़ना चाहते हैं। सरेंडर करने वाले चार में से तीन के सिर पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था।
माओवादी विचारधारा छोड़ रहे हैं नक्सली,