सूरजपुर हत्याकांड के 10 दिन बाद हटाए गए SP: प्रशांत ठाकुर बने नए पुलिस अधीक्षक

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

सूरजपुर  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्याकांड और बवाल के बाद एसपी एम.आर.अहिरे को हटा दिया गया है.. पुलिस मुख्यालय रायपुर भेज दिया गया है….। उनकी जगह पर प्रशांत कुमार ठाकुर नए एसपी बनाए गए हैं…। गृह विभाग ने देर रात आदेश जारी किया है।

दरअसल, हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को 20 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने एक साल के लिए जिलाबदर किया था। इस दौरान वो पुलिस के संरक्षण में सूरजपुर में घूमता रहा। इतना ही नही पुरानी वह बाजार कृषि मंडी रोड के दुर्गापूजा समिति का अध्यक्ष भी था। इसके बकायदे कार्ड भी बांटे गए थे।

बावजूद एसपी से लेकर टीआई स्तर तक के अधिकारी मौन रहे…वारदात के बाद पुलिस पर मुख्य आरोपी को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे ..। इसलिए सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने मुख्य आरोपी को पुलिस संरक्षण देने की जांच के लिए अलग से जांच टीम बनाई है। आरोपी को धारा 188 के तहत गिरफ्तारी के बाद जमानत पर होने की जानकारी पुलिस ने दी थी। इन आरोपों के बाद अब एसपी पर गाज गिरी है।

पुलिस ने मास्टरमाइंड कुलदीप साहू से पिस्टल बरामद कर लिया है। कुलदीप ने भागते हुए पुलिस पर 8 राउंड फायरिंग की थी। अफसरों की माने तो जल्द ही कुलदीप के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। घर को ढहाकर पार्क बनाने की तैयारी है। कुलदीप साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बता दे 13 अक्टूबर की रात कुलदीप साहू ने 2 साथियों NSUI जिलाध्यक्ष सीके चौधरी और रिंकू सिंह के साथ मिलकर हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की चाकुओं से हत्या कर दी थी। उनके शवों को आरोपियों ने कार में डालकर 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *