सौतेले-पिता ने 4 साल के मासूम को पटक-पटककर मार डाला: बच्चे को बचाने गिड़गिड़ाती रही मां

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

 कोरबा-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पहरीपारा गांव में सौतेले पिता ने 4 साल के मासूम को कमरे में बंद कर पटक-पटककर मार डाला। वारदात की सूचना म्प्लने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 जानकारी के अनुसार पहरीपारा गांव के निवासी मंजीत कुर्रे ने कटघोरा की रहने वाली रमशिला से कुछ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। रमशिला पहले से शादीशुदा थी, उसका पति उसे छोड़कर चले गया है। महिला का एक 4 साल का बच्चा था, जिसे वह अपने साथ रखी हुई थी।

दोनों ने प्रेम विवाह करने के बाद बच्चों को अपने साथ रखा था और अक्सर बच्चे को लेकर विवाद होते रहता था। मासूम को मां अपने साथ ही रखना चाहती है, लेकिन मंजीत को यह पसंद नहीं था। वो चाहता था कि पत्नी बच्चे को उसके दादा-दादी के पास छोड़ दे। इसी बात को लेकर विवाद होते रहता था।

शनिवार की रात आरोपी मंजीत कुर्रे गांव के पास ही रावण दहन देखने गया हुआ था। रात लगभग 12:30 में शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी को कमरे से बाहर निकाला फिर सो रहे मासूम बच्चे को उठाकर पटक-पटककर मार डाला।

मां इस दौरान बार-बार विनती करते रही कि बच्चे को छोड़ दो, लेकिन आरोपी नहीं रुका। इस दौरान घर के बाहर दुर्गा पंडाल में मौजूद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मासूम की मौत हो चुकी थी। फिर भी परिजन बच्चे को जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

 सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी के गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *