समलैंगिक विवाह :लड़कियो के घर वाले नहीं माने तो जंगल में लगाई फांसी.:दोनों के मिले कंकाल 

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र की आमगांव पहाड़ी पर मिले दो कंकालों की पहचान जागृति विश्वकर्मा और आरती विश्वकर्मा के रूप में हुई है…। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, दोनों युवतियां समलैंगिक विवाह करना चाहती थीं, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण यह संभव नहीं हो सका….। 23 अक्टूबर से लापता दोनों युवतियों के कपड़ों से उनकी पहचान की गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियां पहले भी घर से भागकर एक रिश्तेदार के यहां चली गई थीं, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर घर वापस ले आया गया था ….।  इस घटना के बाद 23 अक्टूबर को वे फिर लापता हो गईं दुलारदाई डोंगरी जंगल में ग्रामीणों को पेड़ पर लटके दो कंकाल मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लंबे समय तक शव लटके रहने के कारण वे कंकाल में बदल गए थे।

परिजनों और पुलिस का मानना है कि समलैंगिक विवाह न कर पाने की निराशा में दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। मामले की जांच जारी है, लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *